ऊखीमठ : समर्पित भल्ला बने चार्टर्ड एकाउंटेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ : नगर क्षेत्रांतर्गत उदयपुर वार्ड निवासी 27 वर्षीय समर्पित भल्ला के चार्टेड एकाउंटेंट के पद पर आसीन होने से क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है तथा युवक की इस सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों , व्यापार मण्डल, परिजनों व जनमानस ने खुशी व्यक्त करते हुए युवक के उज्जवल भविष्य की कामना की है। समर्पित भल्ला ने इस सफलता का श्रेय अपने माता – पिता व गुरू जनों को दिया है तथा भविष्य मे समर्पित भल्ला ने सामाजिक संगठनों के माध्यम से गरीब व असहाय परिवारों की सेवा करने का मन बनाया है।

26 अप्रैल 1999 में नगर क्षेत्र ऊखीमठ में जन्में समर्पित भल्ला की प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती शिशु मन्दिर ऊखीमठ तथा माध्यमिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय बणसू जाखधार से हुई है, जबकि वर्ष 2017 से 19 तक उन्होंने बी कॉम की शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रहण की है। मई 2025 मे समर्पित भल्ला ने बोध ग्रुप के माध्यम से चार्टेड एकाउंटेंट की डिग्री हासिल की तथा रविवार को उन्हें चार्टेड एकाउंटेंट की डिग्री हासिल हुई। समर्पित भल्ला की माता रजनी भल्ला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली फापज में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है जबकि पिता चन्द्र प्रकाश भल्ला ऊखीमठ मुख्य बाजार में व्यवसाय करते हैं। समर्पित भल्ला चार भाई – बहिनों में सबसे छोटे है तथा इस सफलता का श्रेय अपने माता – पिता व गुरू जनों को देते है। चार्टेड एकाउंटेंट की उपाधि हासिल करने वाले समर्पित भल्ला भविष्य में नौकरी के साथ – साथ सामाजिक संगठनों के माध्यम से गरीब, असहाय सहित जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में कार्य करने का दृढ़संकल्प ले चुके हैं । उनका कहना है कि जलवायु परिवर्तन भविष्य में गम्भीर समस्या बन सकती है इसलिए अभी से हर जनमानस को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए जागरूक होने की सख्त जरूरत है तथा जन – जागरूकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति जनता को जागरूक किया जा सकता है। समर्पित भल्ला की इस सफलता पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, पूर्व अध्यक्ष विजय राणा , रीता पुष्वाण, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत, गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत, सभासद पूजा देवी , सरला रावत, प्रदीप धर्म्वाण, बलवीर पंवार, निवर्तमान प्रधान पाली सरूणी प्रेमलता पंत , देवानन्द गैरोला , पुष्पा धरवाण, नन्द किशोर नेगी , सुनीता भण्डारी , कमला आर्य , सहित जनप्रतिनिधियों , व्यापार मण्डल पदाधिकारियो , परिजनों, सामाजिक संगठनों व आम जनमानस ने खुशी व्यक्त की है।

Next Post

ऊखीमठ : भगवती राकेश्ववरी रासी गांव में पौराणिक जागर गायन की तैयारियां शुरू

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : मदमहेश्वर घाटी के ग्रामीणों की अराध्य देवी व प्रकृति की सुरम्य वादियों के मध्य रासी गांव में विराजमान भगवती राकेश्ववरी के मन्दिर में आगामी सावन मास में शुरू होने वाले पौराणिक जागरों के गायन की सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी है। युगों से चली आ […]

You May Like