ऊखीमठ : एनसीसी कैडेट्सों ने कार्तिक स्वामी तीर्थ में चलाया स्वच्छता अभियान

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : यूके बटालियन एनसीसी गोपेश्वर चमोली के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ पोखरी में आयोजित एनसीसी कैडेट्स का एनुअल ट्रेनिंग कैंप के तहत
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली के एनसीसी कैडेट्स के 29 कैडेट्सों के दल ने क्रौच पर्वत के शीर्ष पर विराजमान भगवान कार्तिक स्वामी तीर्थ में पूजा – अर्चना कर क्रौच पर्वत तीर्थ की धार्मिक, आध्यात्मिक महत्ता के साथ प्राकृतिक सौन्दर्य से भी रूबरू हुआ। कैडेट्स ने क्रौच पर्वत तीर्थ के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर तीर्थ यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति भी जागरूक किया। महाविद्यालय के सहयोगी एनसीसी अधिकारी (ANO) लेफ्टिनेंट डॉo ललित मोहन तिवारी ने बताया कि राजकीय इन्टर कालेज नागनाथ पोखरी में आयोजित एनुअल ट्रेनिंग में विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया तथा बुधवार को एनसीसी कैडेट्स के 29 सदस्यीय दल ने क्रौच पर्वत के शीर्ष पर विराजमान देव सेनापति की तपस्थली कुमार लोक का भ्रमण कर धार्मिक महत्ता व प्राकृतिक सौन्दर्य से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि कुमार लोक से प्रकृति के अद्भुत नजारों से रूबरू होने के बाद कैडेट्स ने अनेक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कार्तिकेय मन्दिर समिति सचिव बलराम सिंह नेगी ने कैडेट्स को क्रौच पर्वत तीर्थ की अनेक धार्मिक महत्ता व प्राकृतिक सौन्दर्य की जानकारी देते हुए बताया कि क्रौच पर्वत तीर्थ 8530 फीट की ऊंचाई पर विराजमान है तथा चारों ओर पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा हुआ है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि कैडेट्स द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया। स्थानीय व्यापारी चयन सिंह नेगी ने कैडेट्स को स्थानीय वनस्पतियों की जानकारी दी। इस मौके पर मोहित पंवार, किरन ,प्रिया , दीप्ति, पवन सिंह, हिमानी , दिया, कुमकुम, रोहित पंवार, अनीशा, मानसी , लक्ष्मी , सहित 29 सदस्यीय कैडेट्स का दल मौजूद रहा।

Next Post

रूद्रप्रयाग : बदरीनाथ हाईवे घोलतीर में यात्री बस अलकनंदा में समाई, 2 लोगों की मौत, आठ घायल, 10 मिसिंग

जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर क्षेत्रान्तर्गत एक बस हुई दुर्घटनाग्रस्त लक्ष्मण नेगी  आज प्रातः काल लगभग 08:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास एक वाहन (बस संख्या UK08 PA 7444) दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से सीधे खाई में गिरकर अलकनन्दा नदी में […]

You May Like