ऊखीमठ : ओंकारेश्वर मन्दिर सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चलाया स्वच्छता अभियान

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर नगर पंचायत द्वारा स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के तहत न्यायालय परिसर से लेकर ओंकारेश्वर वार्ड के विभिन्न तोकों तथा ओंकारेश्वर मन्दिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया।

जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ,कर्मचारियों व पर्यावरण मित्रों द्वारा भागीदारी की गयी। स्वच्छता अभियान के तहत प्राकृतिक जल स्रोतों पर सफाई अभियान चलाकर प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए आम जनमानस को जागृत किया गया। स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न तोकों से कूड़ा एकत्रित कर निस्तारण किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के तहत चलाये गये स्वच्छता अभियान में सीनियर जू डी मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार पाण्डेय ने पर्यावरण मित्रों को संकल्प देते हुए कहा कि स्वच्छ नगर पंचायत के तहत ही स्वस्थ नगर पंचायत की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व पर्यावरण समस्या से जूझ रहा है तथा भविष्य में पर्यावरण की समस्या और गम्भीर हो सकती है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि समय – समय पर प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण व संवर्धन से पौराणिक धरोहरों को बचाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत ही स्वच्छ नगर पंचायत की कल्पना की जा सकती है। अधिशासी अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर परिसर सहित विभिन्न कस्बों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर सभासद प्रदीप धर्म्वाण, बलवीर पंवार, आशीष राणा ,गोल्डी पराशर , सुन्दर , परशुराम, बिहारी लाल सहित स्वयंसेवक व पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

Next Post

बदरीनाथ : यात्री टैंपों ट्रेवल्स दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा!

बदरीनाथ धाम: यात्री टैम्पो ट्रैवल वाहन हाईवे पर खुले चेंबर की चपेट में आया, बाल – बाल बचे तीर्थयात्री संजय कुंवर भू-बैकुंठ नगरी श्री बद्रीनाथ धाम में तीर्थ यात्रा चरम पर है, इस बीच आज ज्योतिर्मठ की और से बदरी पुरी आ रहे एक यात्री वाहन टैम्पो ट्रैवल ठीक बद्रीनाथ […]

You May Like