
गौचर में जनकल्याण लोक सेवा समिति द्वारा 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया
केएस असवाल
गौचर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनकल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार के मार्ग दर्शन में समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों सहित आमजन ने प्रतिभाग करते हुऐ खेल मैदान गौचर में योगाभ्यास की क्रियाओं को करते हुए योग दिवस को धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर योग गुरु के रुप में शिक्षिका श्रीमती अंजू बिष्ट, जनकल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार, सचिव कुशाल सिंह नेगी, उपाध्यक्ष अर्जुन नेगी, मीडिया प्रभारी गोविन्द बिष्ट, महिला विंग अध्यक्ष बीना देवी , उपाध्यक्ष सरिता भण्डारी, व्यायाम शिक्षक राजेन्द्र सिंह नेगी, शतीश शैली, देवेन्द्र पंवार, शिक्षिका गीता चन्द्रा , इन्दू पंवार, सरिता रावत आशीश नेगी, सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष शिवचरण बिष्ट आदि आमजन शामिल रहे।

