गोपेश्वर : नदी घाटी सभ्यता, वेद पुराण, उपनिषद ,मर्म चिकित्सा एवं योग शिविर पर संगोष्ठी का आयोजन 

Team PahadRaftar

नदी घाटी सभ्यता, वेद पुराण, उपनिषद ,मर्म चिकित्सा एवं योग शिविर पर संगोष्ठी का आयोजन 

सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर ,चमोली की नमामि गंगे इकाई के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व विशेष जन- जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गोपीनाथ मंदिर प्रांगण गोपेश्वर में आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण, स्वच्छता एवं भारतीय वैदिक परंपरा के प्रति जनमानस में जागरूकता एवं संचेतना विकसित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर से इतिहास विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ० एसएस रावत एवं अंकित आर्य द्वारा भारत भूमि की नदी घाटी सभ्यता पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें उन्होंने मुख्य रूप से गंगा नदी के उद्गम तथा आज की स्थिति में गंगा नदी के संरक्षण के ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचारों को व्यक्त किया।इसके उपरांत वेदाचार्य श्री महादेव भट्ट जी ने वेद पुराण एवं उपनिषद् में निहित ज्ञान को उजागर किया तथा आज के परिपेक्ष में इस ज्ञान की प्रासंगिकता पर चर्चा की। कार्यक्रम को आगे की ओर बढ़ते हुए योगाचार्य रघुवीर बर्तवाल द्वारा योग के महत्व एवं उपयोगिता पर व्याख्यान तथा यौगिक क्रियाओं पर अभ्यास करवाया गया।

इस अवसर पर मर्म चिकित्सा के विशेषज्ञ डॉ० राहुल द्वारा भी मर्म चिकित्सा से जुड़े मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
आयोजन का उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण,स्वच्छता एवं भारतीय योग व वैदिक परंपराओं के प्रति आम जनता को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम सिंह बर्तवाल (जिला पंचायत सदस्य एवं कॉलेज अभिभावक संघ के पूर्व सदस्य ) ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति वैदिक काल से ही समृद्ध रही है, जिसे आज के परिपेक्ष में जानने, समझने और उसका उन्नयन करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  हरि प्रसाद मंमगाई ने इस अवसर पर कहा कि यदि आज गंगा का संरक्षण करना है तो उसमें त्यागे जाने वाले प्लास्टिक को खत्म करना होगा। जिससे जलीय जीवन को भी संरक्षित किया जा सके।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही बी०एड० विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो० स्वाति नेगी ने भी वर्तमान परिपेक्ष में वैदिक ज्ञान एवं योग का महत्व छात्रों के मध्य साझा किया। नमामि गंगे के नोडल डॉ० सबज कुमार सैनी द्वारा अंत में सबको धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० विधि ढौंडियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट महेंद्र रावत, संजय कुमार पार्षद नगर पालिका, डॉ चंद्रावती जोशी, डॉ० सरिता पवार, डॉ श्याम लाल बाटियाटा तथा नमामि गंगे इकाई के समस्त सदस्य, दलनायक पवन कुमार , आम जनमानस एवं नमामि गंगे के सभी स्वयंसेवी भी उपस्थित रहे।

Next Post

बदरीनाथ : केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री मंत्री भागीरथ चौधरी ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन

केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री मंत्री भागीरथ चौधरी ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने किया केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत  संजय कुंवर बदरीनाथ धाम : केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री मंत्री भागीरथ चौधरी पारिवारिक जनों के साथ आज दोपहर में श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा भगवान […]

You May Like