देहरादून : यारियां सोसाइटी द्वारा LGBTQ कम्युनिटी के लिए लीगले लीटरेसी वर्कशॉप का आयोजन

Team PahadRaftar

यारियां सोसाइटी द्वारा LGBTQ कम्युनिटी के लिए लीगले लीटरेसी वर्कशॉप का आयोजन

संजय कुंवर

देहरादून : यारियां सोसाइटी देहरादून द्वारा द हमसफर ट्रस्ट के सहयोग से होटल लॉर्ड में LGBTQ समुदाय के लिए कानूनी साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज शर्मा रहे. आज की कार्यशाला में डालसा से श्रीमती लता राणा, सीनियर एडवोकेट दीपक और हरकिशन द्वारा LGBTQ समुदाय को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी. डॉक्टर सबनम अजमी मालिक द्वारा LGBTQ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गयी. इस अवसर पर यारियां सोसाइटी के समस्त पदाधिकारी, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समित के प्रतिनिधि संजय सिंह, पी एच एफ आई संस्था के प्रतिनिधि बीर सिंह द्वारा भाग लिया गया.
कार्यक्रम में लगभग 40 LGBTQ समुदाय द्वारा प्रतिभाग किया गया. कार्यक्रम का संचालन यारियां सोसाइटी की प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर रेक्सा दानु और यारियां सोसाइटी के अन्य स्टाफ द्वारा किया गया.

Next Post

गौचर : कीर्ति चक्र सम्मानित शहीद सुर्जन सिंह की मूर्ति का किया अनावरण

केएस असवाल  गौचर : गौचर में गूंजा शहीद सुर्जन सिंह का जयघोष,एन. एस. जी. कमांडरों की मौजूदगी में सुर्जन की प्रतिमा का अनावरण किया गया। देश की आन-बान और शान के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद कमांडो सुर्जन सिंह की प्रतिमा अब उनके पैतृक गांव रानो के समीपवर्ती […]

You May Like