बदरीनाथ : केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किए बदरी विशाल के दर्शन, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने किया स्वागत

Team PahadRaftar

श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, श्री बदरीनाथ दर्शन के पश्चात श्री नरसिंह मंदिर ज्योर्तमठ में दर्शन। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने किया स्वागत।

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पारिवारिक जनों के साथ आज प्रातः भगवान श्री बदरीविशाल के दर्शन किए। इसके आज बाद शायंकाल को केदारनाथ विधायक श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तमठ दर्शन को पहुंची जहां श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने केदारनाथ विधायक का स्वागत किया तथा भगवान नारायण श्री नृसिंह बदरी का प्रसाद भेंट किया।

इससे पहले श्री बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने केदारनाथ विधायक को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित,वेदपाठी रविंद्र भट्ट थाना प्रभारी नवनीत भंडारी,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, संदेश मेहता, अजीत भंडारी,योगंबर नेगी, सहायक मीडिया प्रभारी विकास सनवाल आदि मौजूद रहे। मंदिरों में दर्शन के पश्चात केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मंदिर समिति की यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की कहा कि प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों की सेवा में तत्पर है।
जोशीमठ में इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, श्री नृसिंह मंदिर पुजारी सुशील डिमरी आदि मौजूद रहे।

Next Post

चमोली : जन भावनाओं का सम्मान करते हुए सेमलडाला मैदान का स्थलीय निरीक्षण के बाद ही लिया जाएगा निर्णय : डीएम

जन भावनाओं का सम्मान करते हुए स्थलीय निरीक्षण करने के बाद ही लिया जाएगा निर्णय : जिलाधिकारी बुधवार को जिला सभागार गोपेश्वर में जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में पिटकुल के अधिकारियों और पीपलकोटी की स्थानीय जनता के बीच सेमलडाला के मैदान में बन रहें कार्यालय और आवासीय भवनों को […]

You May Like