
चमोली : गांव के पौराणिक धारे में सफाई अभियान चला कर स्वच्छता का दिया संदेश।
मंगलवार को लंगासू में अध्यापक व पर्यावरण प्रहरी मनोज सती के नेतृत्व में युवाओं ने गांव के पौराणिक धारे के आस-पास सफाई अभियान चलाया। उन्होंने धारे के चारों ओर फैली गंदगी व प्लास्टिक बोतलों के साथ कांच की पड़ी बोतल को उठाकर दूर फेंका गया। उन्होंने सभी लोग को सफाई अभियान में जुड़कर प्रकृति की सुन्दरता बनाने में सहयोगी बनने की अपील की। इस स्वच्छता अभियान में बसु सती, अंजुल सती आदि,अजीत और साक्षी शर्मा ने अपना योगदान दिया।

