गौचर : विधिक बहुदेशीय शिविर में दी कानूनी जानकारी

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली द्वारा आयोजित बहुउद्देशीय शिविर जन कल्याण लोक सेवा समिति के माध्यम से गौचर में संपन्न हुआ।

शुक्रवार को सम्पन्न हुए विधिक साक्षरता एवं जन – जागरुकता के बारे में सिविल जज पुनीत कुमार द्वारा विभिन्न जानकारियां दी गयी। जिसमें बालश्रम, सेवा अधिकार, आरटीआई सूचना अधिकार, बाल विवाह, HIV, मध्यस्थता राजनामा, नाबालिक द्वारा वाहक चलाने की जानकारी दी गई। लोक अदालतों के माध्यम से विवादित पक्षकार, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पोक्सो एक्ट, फौजदारी की जानकारी, वात्सल्य योजना का लाभ , समाज कल्याण व सरकार द्वारा जितनी भी जनकल्याण कारी योजना उनको आम जरुरतमंद जनमानस को सुलभ करवाना जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया।

इस मौके पर जनकल्याण लोक सेवा समिति अध्यक्ष सुनील पंवार, सचिव कुशाल सिंह नेगी, उपाध्यक्ष अर्जुन नेगी, सुरेन्द्र सिंह मल्ल, आदित्य कुमार, मंजू देवी, पुष्पा देवी, सुनील शाह, सरिता भण्डारी, इन्दू पंवार, सूरज चौधरी, गुंजन चौधरी, रोशन चौधरी, बच्ची लाल, मनीष कोहली, गिरीश शाह, आदि मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : भव्य जल कलश यात्रा के साथ भगवती राज राजेश्वरी मंदिर में महायज्ञ शुरू

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ :  क्यूजा घाटी की सुरम्य वादियों में बसा कण्डारा गांव के ग्रामीणों की अराध्य देवी भगवती राज राजेश्वरी के मन्दिर में आयोजित 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ के नौवे दिन 121 जल कलशों से भव्य जल कलश यात्रा निकाली गयी जिसमे असंख्य देवी भक्तों ने प्रतिभाग […]

You May Like