गोविंदघाट : हेमकुंड साहिब में मंगलवार को आठ हजार श्रद्धालुओं और फूलों की घाटी में 238 पर्यटकों ने किया प्रवेश

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

फूलों की घाटी : विश्व धरोहर फूलों की घाटी में हर दिन बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमियों द्वारा रूख किया जा रहा है। मंगलवार को एक विदेशी पर्यटक सहित 238 पर्यटक घाटी में पहुंचे।

सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब के साथ ही विश्वप्रसिद्ध फूलों की घाटी में भी पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। मंगलवार को बारिश व बर्फबारी के बीच हेमकुंड साहिब यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ 8 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। वहीं वैली ऑफ फ्लावर्स में भी तीसरे दिन एक विदेशी सहित 237 भारतीय पर्यटकों ने प्रवेश कर प्रकृति के नैसर्गिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। फूलों की घाटी रेंज अधिकारी चेतना काण्डपाल ने बताया कि घाटी में पल – पल भर में मौसम बदल रहा है। पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न इसके लिए वनकर्मियों द्वारा पर्यटकों की मदद की जा रही है। साथ ही पार्क की जैवविविधता और वन्य जीव संरक्षण के लिए लगातार गश्त की जा रही है।

 

Next Post

गोविंदघाट : फूलों की घाटी में 11 विदेशी महिला पर्यटकों के दल ने किया सैर

संजय कुंवर, फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क,चमोली फूलों की घाटी : फूलों की घाटी में बर्फबारी के बावजूद प्रकृति प्रेमियों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। चैक रिपब्लिक देश की 11 सदस्यीय विदेशी महिला पर्यटक दल ने की घाटी की सैर। उत्तराखंड के चमोली जिले की उच्च हिमालई भ्यूंडार […]

You May Like