
रामलीला मंडली का पुनर्गठन करते हुए 10 जून से बमोथ में रामलीला मंचन का होगा आयोजन
केएस असवाल
गौचर : विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत बमोथ में रामलीला मंडली का पुनर्गठन करते हुए आगामी 10 जून मंगलवार से रामलीला मंचन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
पंचायत भवन बमोथ में आयोजित हुई बैठक में अध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर के निधन से रिक्त पड़े अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से शिक्षक राकेश भट्ट को चयनित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री प्रदीप लखेड़ा, कोषाध्यक्ष पद पर पूर्व से चले आ रहे सेवा निवृत्त शिक्षक धन सिंह ठाकुर, संरक्षक पद पर ग्राम पंचायत प्रशासक एवं निवर्तमान प्रधान श्रीमती पूनम रावत को चयनित किया गया है। नव निर्वाचित अध्यक्ष राकेश भट्ट ने कहा कि गांव की मातृशक्ति, महिला मंगल दल व युवक मंगल दल और मंडली के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से रामलीला मंचन को दिव्य एवं भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। अनुशासन में रहते हुऐ सभी को एकजुट होकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के इस यज्ञ में अपनी सहभागिता निभानी होगी।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष धन सिंह ठाकुर जी ने पिछली रामलीला मंचन में हुई आय व्यय को मंडली के समक्ष प्रस्तुत किया गया। तथा बताया कि रामलीला मंचन के पुराने हो चुके पोशाक की जगह नयी पोशाक बनाये जाने की आवश्यकता होती है तो बनाया जायेगा। इस अवसर पर नव चयनित उपाध्यक्ष प्रदीप लखेड़ा, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, पांडव लीला मंडली के अध्यक्ष जयंती प्रसाद पन्त, हारमोनियम वादक शिक्षक विनोद पुरोहित, विजय प्रसाद भट्ट आदि ने भी लीला मंचन को दिव्य एवं भव्य बनाने के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में युवक मंगल दल अध्यक्ष अतुल भट्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष श्रीमती दीपा नेगी, पूर्व प्रधान ललिता प्रसाद लखेड़ा, शिक्षक राजेश पन्त, हाईस्कूल बमोथ के प्रबंधक संजय लखेड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चमोला, रंग कर्मी चक्रधर चमोला, जगमोहन भट्ट, सेवा निवृत्त टीओ बृजमोहन भट्ट, चण्डी प्रसाद पन्त, देव चन्द ठाकुर, सतेन्द्र मल्ल सहित महिलाएं और युवा वर्ग मौजूद थे।

