देहरादून : सीएम धामी एवं महेंद्र भट्ट से मिले ऋषि प्रसाद सती, बदरीनाथ का प्रसाद किया भेंट

Team PahadRaftar

बदरी – केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, यात्रा व्यवस्थाओं की दी जानकारी 

संजय कुंवर 

देहरादून : श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने आज सचिवालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की तथा भगवान बदरी विशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया एवं यात्रा व्यवस्थाओं की दी जानकारी।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने आज ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट सहित विधान सभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण तथा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से भी देहरादून में भेंट की तथा भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सहित शीर्ष नेताओं को बताया कि श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में यात्रा कुशलता से चल रही है।तीर्थयात्रियों को भगवान के सुगम दर्शन हो रहे हैं। श्री बदरीनाथ धाम में लक्ष्मी गेट के बजाय अब घंटा कर्ण गेट से ही सभी को दर्शन कराये जा रहे हैं। सभी को एक जैसी दर्शन व्यवस्था में दर्शन हो रहे हैं।

Next Post

गोविंदघाट : फूलों की घाटी के दीदार को आज पहुंचे एक विदेशी सहित 64 पर्यटक

संजय कुंवर की रिपोर्ट  गोविंदघाट : विश्व धरोहर फूलों की घाटी के दीदार के लिए देश – विदेश से प्रकृति प्रेमियों एवं पर्यटकों द्वारा लगातार घाटी की ओर रूख किया जा रहा है। जिससे घाटी में चहल-पहल बढ़ गई है। पार्क प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां की […]

You May Like