बदरीनाथ : बदरीनाथ धाम में मित्र पुलिस बिछड़ों को अपनों से मिलाकर श्रद्धालुओं के चेहरों पर ला रही खुशियां

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

बदरीनाथ : पुलिस की मदद से बिछड़ी महिला अपनों से मिली, चेहरे पर लौट आई खुशियां।

चारधाम यात्रा आजकल अपने चरम सीमा पर है। देश – विदेश से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बदरीनाथ धाम की यात्रा कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। यात्रा की इस भव्यता और अत्यधिक भीड़ के बीच कई बार ऐसी परिस्थितियां भी उत्पन्न हो जाती हैं, जहां श्रद्धालु अपने परिवार या समूह से बिछड़ जाते हैं। ऐसे बमुश्किल और चिंताजनक समय में उत्तराखंड पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आ रहा है, जो बिछड़े हुए श्रद्धालुओं को उनके अपनों से मिलाकर उनके चेहरों पर मुस्कान और दिलों में खुशियां लौटाने का सराहनीय कार्य कर रही है। बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ी महिला को पुलिस ने अपनों से मिलाया तो उसके चेहरे पर खुशी छलक आई और मित्र पुलिस का आभार व्यक्त किया।

 

Next Post

गौचर : आत्मनिर्भर बनाने को महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

आत्मनिर्भर बनाने को महिलाओं को किया जा रहा है प्रशिक्षित केएस असवाल  गौचर : आरवीएनएल ऋषिकेश व ईडीआईआई अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं को फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने को लेकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद रेल विकास निगम लिमिटेड ऋषिकेश द्वारा […]

You May Like