
संजय कुंवर श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर से हेमकुंड साहिब
15हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित उत्तराखंड के पौराणिक हिंदू उच्च हिमालई तीर्थ श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुले, ठीक आज दोपहर में 2 बजकर 30 मिनट पर विधि विधान पूर्वक खुले श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के श्री कपाट. पुलना भ्यूंडार घाटी के आराध्य देव है श्री लोकपाल लक्ष्मण महाराज जी, इस अवसर पर पुलना घाटी के स्थानीय लोगों ने पवित्र हिम सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर श्री लोकपाल लक्ष्मण महाराज जी के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की मनोकामना की। मंदिर के मुख्य पुजारी भगवती प्रसाद पांडे की अगुवाई में कल ब्रह्म मुहूर्त से रुद्र अभिषेक और अन्य पूजाएं संपादित की जाएंगी।

