केदारघाटी : बाबा केदार के जयकारों के साथ पंचमुखी उत्सव डोली ऊखीमठ से कैलाश को रवाना

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी की रिपोर्ट 

ऊखीमठ : द्वादश ज्योर्तिलिंगों में अग्रणी व पर्वतराज हिमालय की गोद में बसे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ से कैलाश के लिए रवाना हो गयी है।

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर विद्वान आचार्यों के वेद ऋचाओं, भक्तों की जयकारों, महिलाओं के धार्मिक भजनों, आर्मी व स्थानीय वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा ! भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर को 8 कुन्तल अनेक प्रजाति के पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया था तथा अनेक भक्तों द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है।

देर सांय भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली प्रथम रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी पहुंच गयी है तथा विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीष देते हुए 1 मई को केदारनाथ धाम पहुंचकर भण्डार गृह मे विराजमान होगी तथा 2 मई को प्रातः 7 बजे शुभ लग्नानुसार भगवान केदारनाथ के कपाट विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगें! रविवार देर सांय को ओंकारेश्वर मन्दिर में सम्पन्न हुई भैरवनाथ पूजन विभिन्न प्रदेशो के असंख्य शिव भक्तों ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया तथा विश्व समृद्धि की कामना की।

सोमवार को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में ब्रह्मा बेला पर विद्वान आचार्यों ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाएं सम्पन्न कर भगवान केदारनाथ सहित 33 कोटि देवी – देवताओं का आवाह्न कर विश्व शान्ति व समृद्धि की कामना की! ठीक 9:30 बजे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली का विशेष श्रृंगार किया गया तथा ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से आगामी 2 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा के निर्विघ्नं सम्पन्न होने की कामना की। रावल भीमाशंकर लिंग ने केदारनाथ धाम के प्रधान पुजारी बागेश लिंग लिंग को पगड़ी व अचकन पहनाकर छह माह केदारनाथ धाम में विधि – विधान से पूजा – अर्चना तथा प्रवास करने का संकल्प दिया। ठीक 10 :35 बजे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर की परिक्रमा की तथा कैलाश के लिए रवाना हुई । भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर श्रद्धालुओं की जयकारों से क्षेत्र का वातावरण गुंजायमान हो उठा, तथा सैकड़ों भक्त आर्मी की बैण्ड धुनों पर नृत्य करने लगे। 29 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए फाटा पहुंचेगी तथा 30 अप्रैल को गौरी माता मन्दिर गौरीकुंड पहुंचेगी तथा 1 मई को केदारनाथ धाम पहुंचकर भण्डार गृह मे विराजमान होगी तथा 2 मई को श्रद्धा के द्वार शिव भक्तो के दर्शनार्थ खोल दिये जायेंगे। इस मौके पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट्, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, मन्दिर समिति पूर्व सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, पूर्व अध्यक्ष रीता पुष्वाण, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी , व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, वाचस्पति सेमवाल, अजय सेमवाल, कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी , जिलाधिकारी सौरभ गहरवार , मुख्य विकास अधिकारी जी एस खाती , उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला , मुख्य कार्यधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भटट्, दर्शनी पंवार, देवानन्द गैरोला, गम्भीर बिष्ट, राजेन्द्र भण्डारी, रमेश नेगी, प्रकाश पुरोहित, डी एस भुजवाण, बलवीर नेगी , शिव शंकर लिंग, राज शेखर लिंग , टी गंगाधर लिंग , यशोधर मैठाणी, डा0 अंजनेश पंवार, विश्व मोहन जमलोकी, नवीन मैठाणी, प्रदीप धर्म्वाण, सरला रावत, गुड़गांव निवासी राजे जौहरी , बलवीर पंवार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी , मदन भट्ट, प्रदीप बजवाल , कर्मवीर कुवर , सहित जनप्रतिनिधि, देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : काकड़ागाड़ में शराब की दुकान पर अपर जिलाधिकारी का छापा, कार्रवाई के निर्देश

काकड़ागाड़ में शराब की दुकान पर अपर जिलाधिकारी का छापा, कई अनियमितताएं उजागर, कार्रवाई के निर्देश लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : आज अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा द्वारा क्षेत्र की शराब दुकानों के औचक निरीक्षण के तहत काकड़ागाड़ स्थित शराब की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान […]

You May Like