
संजय कुंवर
देहरादून : केंद्रीय विद्यालय की 54वीं राज्य संभागीय खेल में ज्योतिर्मठ टीटी ट्रैनिंग सेंटर के शार्दुल, आयुष और तनिष्क को मिला गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल।
ज्योर्तिमठ नगर क्षेत्र के लिए टेबल टेनिस खेल में एक और खुशखबरी आई हूं, दरअसल ज्योतिर्मठ टेबल टेनिस खेल प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के होनहार टीटी प्रशिक्षु खिलाड़ी शार्दुल नेगी,🥇 आयुष राणा🥈 और तनिष्क रावत 🥉ने आज देहरादून में सम्पन्न हुई केंद्रीय विद्यालय की उत्तराखंड 54 वीं संभागीय खेल- कूद प्रतियोगिता के टेबल टेनिस स्पर्धा में समस्त उत्तराखंड राज्य में अंडर 14 आयु वर्ग में क्रमशः पहला स्थान गोल्ड मैडल, द्वितीय स्थान सिल्वर मैडल और तृतीय स्थान कांस्य मैडल प्राप्त कर एक बार फिर से ज्योर्तिमठ का नाम देहरादून में और संपूर्ण उत्तराखंड राज्य में रोशन कर दिया है साथ ही इन तीनों होनहार टीटी खिलाड़ी बच्चों का चयन चेन्नई,तमिलनाडु में होने वाली केंद्रीय विद्यालय के नेशनल लेवल टीटी कंपीटीशन हेतु उत्तराखंड राज्य केवी टीम में हो गया है सभी टी०टी खिलाड़ी बच्चों को खेल विभाग के ज्योतिर्मठ टीटी ट्रैनिंग सेंटर के मुख्य कोच विजय कुमार सहित नगर वासियों ने बधाई दी है, और सभी टीटी प्रशिक्षु खिलाड़ी बच्चों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भी दी है।

