
केएस असवाल
गौचर : बैठकी होली महोत्सव में शामिल लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ जमकर गाये होली के गीत।
नगरपालिका क्षेत्र गौचर में जनकल्याण लोक सेवा मंच के अध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में रविवार को बैठकी होली महोत्सव का आयोजन किया गया। गौचर के मेला मंच में हुए इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने भाग लेते हुए होली महोत्सव पर अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई।
इस भव्य कार्यक्रम का शुभारम्भ अखिल विश्व गायत्री परिवार ने दीप प्रज्वलित एवं गायत्री मंत्रोचरण करके किया। गौचर मेला मंच में बाल कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण के होली गीत और अनुराग शाह द्वारा गाया भजन ऊंचा डांडा काठयों मा रहन्दी मेरी मां हरियाली, मोहित सती द्वारा गाया भजन जा मेरी लाडली नंदा तै ऊंचा कैलाशों , प्रदीप बुटोला द्वारा गाया होली गीत ऐगी फागुण मैना खेल्या होली और लोक गायक सुशील राज श्री द्वारा जै बद्री विशाला तेरी महिमा आपारा तथा जय मां कालिंका कीर्तन मंडली जय मा देवराड़ी कीर्तन मंडली भोले नाथ कीर्तन मंडली जय मा कलिंका मंडली साकेत नगर एवं अन्य कीर्तन मंडलियों द्वारा रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होली महोत्सव पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गयी।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, सामाजसेवी हरिकृष्ण भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, गौरव सैनिक संगठन के अध्यक्ष वीरपाल सिंह, गायत्री परिवार के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह चौधरी, पालिका पार्षद वार्ड नं 6 के विनीत रावत, पूनम रावत, पूर्व पार्षद मुकेश नेगी, युवा खिलाड़ी वेदान्त टाकुली,मंच के सचिव कुशाल सिंह नेगी, सांस्कृतिक सचिव शिव चरण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील शाह, आनन्द सिंह कंडारी, मनोज नेगी, मनीष कोहिली, लोक गायक प्रदीप बुटोला, सुशील राज, रंगकर्मी मोहित सती, अनुराग शाह, भोले नाथ कीर्तन मंडली, मां कलिंका कीर्तन मंडली, जय मां देवराड़ी कीर्तन मंडली, जय मां कालिंका मंडली भट्टनगर के द्वारा होली के लोक गीत व भजनों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई। मंच के अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि पहली बार हुआ बैठकी होली महोत्सव में नगरपालिका क्षेत्र की जनता ने बढ़ चढ़ कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।