गौचर : 38वें राष्ट्रीय खेल में रजत पदक विजेता मुकेश नेगी व वेदांत टाकुली का नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : देहरादून के महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के तहत नेटबॉल में रजत पदक विजेता गौचर निवासी मुकेश नेगी व वेदांत टाकुली के गौचर पहुंचने पर नगर वासियों ने उनका गाजे – बाजे व फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी से किया स्वागत।

देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के तहत नेटबॉल प्रतिस्पर्धा में पालिका क्षेत्र के वार्ड सात निवासी वेदांत टाकुली व वार्ड तीन निवासी मुकेश नेगी ने भी अपनी टीम के साथ प्रतिभाग किया था। उनके अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें रजत पदक से नवाजा गया है।

बृहस्पतिवार को उनके अपने गृह क्षेत्र गौचर पहुंचने की सूचना पाते ही क्षेत्र की महिला पुरुष व खेल प्रेमी बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस चौकी के समीप एकत्र हुए, उनके पहुंचते ही लोगों ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया। जुलूस की शक्ल में पहले उन्हें एक होटल में ले जाया गया। जहां स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों व खेल प्रेमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात अपने घर पहुंचने पर उनके परिजनों व मोहल्ला वासियों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। वेदांत टाकुली वर्तमान में बी काम की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने विद्यालय स्तर पर आयोजित खेलों में दो चैम्पियनशिप हासिल करने के साथ ही वालीबाल प्रतियोगिता में नार्थ जोन भी खेल चुके हैं। उनकी माता मुन्नी देवी अध्यापिका तथा पिता भाजपा नेता हैं। मुकेश नेगी खेल प्रशिक्षक के साथ पालिका के पिछले कार्यकाल में सभासद रहे हैं।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सुनील पंवार,गौ सेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी, पालिका सभासद चैतन्य बिष्ट, विनोद कनवासी, विनीत रावत, वेदांत टाकुली के दादा नयन सिंह टाकुली,दादी नारायणी देवी,पिता नवीन टाकुली, माता मुन्नी देवी, मुकेश नेगी की पत्नी सुषमा नेगी,भाई मनोज नेगी, भाभी अनीता नेगी,के अलावा विकेन्द्र खत्री,नत्था सिंह भंडारी, नितेश चौधरी, कैलाश केडियाल, अनूप नेगी, जगदीश कनवासी, विनोद नेगी, भरत सिंह नेगी, रावल नगर महिला मंगल दल अध्यक्ष गनीमा देवी, भुपेन्दर नेगी, पूनम रावत, भागवत सिंह भण्डारी, दर्शन सिंह कंडारी, प्रदीप चौहान एवं दिनेश बिष्ट मौजूद रहे।
Next Post

गौचर : 38वें राष्ट्रीय खेल में रजत पदक विजेता मुकेश नेगी व वेदांत टाकुली का नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत

केएस असवाल  गौचर : देहरादून के महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के तहत नेटबॉल में रजत पदक विजेता गौचर निवासी मुकेश नेगी व वेदांत टाकुली के गौचर पहुंचने पर नगर वासियों ने उनका गाजे – बाजे व फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी से किया स्वागत। देहरादून में […]

You May Like