गौचर नगर क्षेत्र में चलाया  स्वच्छता अभियान 

Team PahadRaftar

गौचर नगर क्षेत्र में चलाया  स्वच्छता अभियान 

केएस असवाल 

गौचर : नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत समस्त विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं जन सहभागिता द्वारा स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता थीम पर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

25 सितंबर बुधवार को पर्यावरण मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन कर पर्यावरण मित्रों की प्राथमिक जांच कर वैक्सीनेशन भी किया गया। साथ ही नगर क्षेत्र की जनता को अजैविक व जैविक कूड़े के निस्तारण के संबंध में जानकारी भी दी गई। और अपने घरों मोहल्ला एवं वार्ड में मां के नाम थीम पर एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया। इस मौके पर नगर पालिका के कमियों नगर क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Next Post

चमोली : 30 सितंबर से गोपेश्वर में राज्यस्तरीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित

चमोली : राज्य स्तरीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। बालिकाओं की राज्य स्तरीय अंडर 14, 17 व 19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गोपेश्वर में किया जा रहा है। जानकारी देते हुए मुख्य शिक्षाधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि वर्ष 2024-25 की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल […]

You May Like