ऊखीमठ : गौरीकुण्ड के समीप बोलेरो वाहन दुर्घटना में 14 घायलों का हुआ रेस्क्यू, एक की खोजबीन जारी

Team PahadRaftar

गौरीकुण्ड के समीप एक बोलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

वाहन में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकालकर घायलों को भेजा गया नजदीकी चिकित्सालय

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरी कुंड के समीप
बोलेरो वाहन (UK09TA0266) दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया था। इस सूचना पर मौके पर चौकी गौरीकुण्ड, कोतवाली सोनप्रयाग का पुलिस बल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ व प्रशासन की टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य किया गया।

निकाले गये व्यक्तियों का विवरण

1. पिंकी निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष)
2. आर्यन निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 1 वर्ष)
3. महेश निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष)
4. सरिता निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 25 वर्ष)
5. विदिशा निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 22 वर्ष)
6. पी. भोमि निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 29 वर्ष)
7. मंजू दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 68 वर्ष)
8. दीप पवन निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 15 वर्ष)
9. सोमिस्ता दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 40 वर्ष)
10. सैमोली निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 58 वर्ष)
11. मॉलोनिका दास कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 58 वर्ष)
12. सोनिमा दास कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 40 वर्ष)
13. राजेश निवासी दिल्ली (उम्र 50 वर्ष)
14. देवासीस दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 47 वर्ष

इनमें से कतिपय व्यक्तियों को चोटें आयी हैं, जिनको कि सोनप्रयाग स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पश्चिम बंगाल से सम्बन्धित यात्रियों द्वारा बताये गये विवरण के अनुसार 01 व्यक्ति सुनील दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 68 वर्ष) भी उनके साथ वाहन में सवार थे। जिनकी ढूंढ खोज जारी है।

Next Post

ऊखीमठ : स्वारी - ग्वास - कार्तिक स्वामी मोटर मार्ग निर्माण से चहुंमुखी विकास के साथ मिलेगा युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : वरिष्ठ भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत के जन समर्थन में विगत 20 सितम्बर को तल्ला नागपुर चोपता के चांदधार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के द्वारा क्षेत्रीय जनता को दिये गये आश्वासन के अनुरूप यदि प्रदेश सरकार द्वारा […]

You May Like