कर्णप्रयाग : कर्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Team PahadRaftar

दिनेश जोशी

कर्णप्रयाग : कर्णप्रयाग स्थित कर्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कर्ण मन्दिर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कथा वाचिका किरन पुरोहित ने अपनी पहली कथा के समापन दिवस पर कथा भागवत में भगवान श्रीकृष्ण एवं सुदामा के सखा मित्र की मित्रता का वर्णन किया गया। कथा में आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को उनके मित्रता में आये उतार- चढ़ाव के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया की हमेशा अपने सखा की मदद के लिए हर कोई हमेशा तैयार रहें। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।अगली कथा श्री बदरीनाथ धाम में सितम्बर माह में आयोजन की तैयारी की जायेगी।

कथा में वेद पाठी धर्मेंद्र नोटियाल, अमित नोटियाल, आजाद डिमरी, उमा सेवा शंकर समिति अध्यक्ष कमलेश रतूड़ी , उनके पिता दीपेन्द्र पुरोहित, माता दीपा पुरोहित, जगदीश पुरोहित, शांति देवी, गायत्री देवी, रेखा डिमरी, जमुना देवी, जानकी डिमरी, सुलोचना देवी, मनोरमा नैनवाल, मंसा राम पुरोहित, बल्लभ पुरोहित, भगवती प्रसाद, जनार्दन चमोला, हर्षवर्धन थपलियाल, आशीष डिमरी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान चारधाम यात्रा में आए श्रद्धालु भी कथा का स्मरण कर भंडारे में प्रसाद लिया गया।

Next Post

प्रतिभा : राजेन्द्र ने रिंगाल से बनाई भगवान श्रीराम की कलाकृति

प्रतिभा : रिंगाल मैन राजेन्द्र बंडवाल ने रिंगाल से बना दी भगवान श्रीराम की कलाकृति,  उनके इस बेजोड़ हस्तशिल्प कला का हर कोई मुरीद है।मुंबई से लेकर दिल्ली तक इनके बनाए उत्पादों की धूम गोपेश्वर : रिंगाल मैन राजेन्द्र बडवाल की प्रतिभा का हर कोई कायल है। बेजोड़ हस्तशिल्प कला […]

You May Like