भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण, लिया स्थिति का जायजा – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने जनपद चमोली में विगत दिनों नंदा देवी पर्वत से ग्लेशियर टूटने से हुई आपदा क्षेत्र का भ्रमण किया ।बताते चलें कि विगत दिनों जनपद चमोली के विकासखंड जोशीमठ के अंतर्गत नंदा देवी पर्वत से ग्लेशियर फटने से ऋषि गंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट एवं तपोवन विष्णु गाड जल विद्युत परियोजना में कार्यरत कुछ मजदूरों और अन्य कर्मचारियों की मलवे में दब कर मौत हो गई और कुछ मलवे के साथ बह कर लापता हो गए हैं।

जिस कारण संपूर्ण तपोवन घाटी में शोक की लहर है।सभी प्रभावित परिवारों से मिलने और आपदा राहत बचाव कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहां की दुःख की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी परिवार एवं प्रदेश सरकार तत्परता से प्रभावित परिवारों एवं प्रभावित व्यक्तियों के साथ खड़ी है। राहत बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता यथाशक्ति आपदा रेस्क्यू टीम के साथ तालमेल बनाकर सेवा कार्य में जुटे हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी को भंडारा लगाकर सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदना प्रभावित व्यक्तियों एवं परिवार परिवारों के साथ है मैं भी अपने 1 माह का वेतन आपदा राहत कोष में दूंगा तत्पश्चात रैणी गांव जाकर प्रभावित परिवारों के परिजनों से मिलकर दुःख की इस घड़ी में उनका ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चमोली रघुवीर सिंह बिष्ट बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट राज्यमंत्री राम किशन सिंह रावत प्रदेश संयोजक आपदा प्रबंधन जपेंन्द्र सिंह जिला उपाध्यक्ष भगवती लंबूरी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय रावत मंडल अध्यक्ष गोपेश्वर नगर विनोद कनवासी जोशीमठ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश सती गोपेश्वर जोशीमठ नगर अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रंजना शर्मा ललिता देवी कैप्टन मदन सिंह फरसाण राकेश भंडारीसांसद प्रतिनिधि किशोर सिंह पवार गौरव नंबूरी अमित सती ओबीसी जिला अध्यक्ष भुवनेश जोशी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र नेगी महामंत्री ललित मिश्रा प्रीतम सिंह नेगी संदीप नौटियाल

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज़ : राज्यपाल कल आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत - बचाव कार्य का लेंगे जायजा - पहाड़ रफ्तार

उत्तराखंड के राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य का जनपद भम्रण कार्यक्रम। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी अनिल चन्याल ने बताया कि मा0 राज्यपाल 11 फरवरी को हैलीकाप्टर से प्रातः 11ः10 बजे जोशीमठ हैलीपैड पहुंचेगे। इसके बाद यहाॅ से कार द्वारा तपोवन पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात् […]

You May Like