ब्रेकिंग न्यूज़ : जोशीमठ सलूड – पगनो मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ : कोतवाली जोशीमठ पर 112 द्वारा सूचना दी गयी की की कॉलर मो. न. 8979858782 के द्वारा सूचना दी की सलूड़ डूंगरा से आगे पगनो गांव के पास एक टाटा सूमो गाड़ी खाई मे गिर गयी है और उसमे 5-6 लोग बैठे थे जिनमें से एक की मृत्यु हो गयी है, बाकी लोग घायल हैं।

आवश्यक कार्यवाही करें इस सूचना पर कोतवाली जोशीमठ से तत्काल मय पुलिस बल के मौके के लिए रवाना हुए और एस. डी. आर. एफ. टीम को मौके पर पहुँचने के लिए सूचित किया, मौके पर स्थानीय लोगों व एस. डी. आर. एफ.की सहायता से दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों 1-मेहरबान पुत्र भोपाल सिंह निवासी ग्राम पगनो उम्र 45वर्ष (चालक )
2-प्रदीप पंवार पुत्र खेम सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 35 वर्ष,
3-श्री मती सरोजनी देवी पत्नी ज्ञान सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष,
4-श्री भोपाल लाल पुत्र मालकु लाल निवासी उपरोक्त उम्र -65वर्ष
5-दिव्यांशी पुत्री प्रदीप पंवार निवासी उपरोक्त उम्र -05 वर्ष,
6-रुद्रांशी पुत्री प्रदीप पंवार निवासी उपरोक्त उम्र 08 वर्ष, को तत्काल निजी टैक्सी वहानों से उपचार हेतु सरकारी अस्पताल जोशीमठ भेजा गया तथा मौके पर मृतका स्व.श्रीमती काई देवी पत्नी आशाड सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष के शव को एस. डी. आर. एफ. की मदद से लगभग 100 मी.खाई से निकालकर तत्काल अस्पताल जोशीमठ भेजा गया है! तथा अस्पताल ले जाते हुए गंभीर रूप से घायल भोपाल लाल उपरोक्त की मृत्यु हो गयी है!दुर्घटना ग्रस्त वाहन टाटा सूमो न. Uk 07 TA 6483 है जो जोशीमठ से पगनो जा रही थी! शेष घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल जोशीमठ मे चल रहा है!

 

Next Post

जोशीमठ : पांडुकेश्वर में देव जागरों के बीच कुबेर देवरा हुआ संपन्न

पांडुकेश्वर में गाडू उत्सव के साथ यक्ष राज कुबेर भगवान ने दिया सबको सुख समृद्धि और वैभव का आशीष, भीगी पलकों और देव जागरों के बीच कुबेर देवरा का हुआ समापन  संजय कुंवर बदरीनाथ धाम के मुख्य पड़ाव और पांडु नगरी के नाम से प्रसिद्ध पांडुकेश्वर गांव के सात दिवसीय […]

You May Like