गौचर : बमोथ गांव में अभिमन्यु वध देख छलके आंसू – देखें वीडियो

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : आजकल पहाड़ों में हर तरफ गांवों में पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पोखरी के बमोथ गांव में आज पांडव नृत्य में अभिमन्यु वध देख हर किसी की आंखें छलक उठी।

जनपद चमोली के विकास खण्ड पोखरी की न्याय पंचायत गांव बमोथ में 25 जनवरी से शुरू हुई पांडव नृत्य एवं लीला आयोजन में अभिमन्यु चक्रव्यूह की लीला को देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आकर इस पुण्य आयोजन में प्रसाद ग्रहण करके पुण्य अर्जित किया।

वहीं  अभिमन्यु वध का मंचन देख श्रद्धालुओं की आंखें छलक उठी। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर और कोषाध्यक्ष जयन्ती प्रसाद पंत ने बताया कि पांडव नृत्य एवं लीला का शुभारम्भ पंडित प्रदीप लखेड़ा के विधिवत मंत्रोच्चार पूजन से आरम्भ हुआ।

इस भव्य पांडव नृत्य एवं लीला में पाश्वों की भूमिका में कृष्ण भगवान का पात्र किशन लखेड़ा युधिष्ठर सतेश्वर प्रसाद गैरोला चक्रधर चमोला अर्जुन जगमोहन भटट बिजय प्रसाद भीम गौरव पुरोहित नागेन्द्र नेगी द्रोपदी हरीस नेगी नकुल सेनानी प्रसाद चमोला सहदेव प्रदीप कंडारी वभुरोवान भुपिन्दर नेगी कैलाश नागार्जुन कलम सिंहखत्री रावल देवता अनूपनेगी लाटु देवता सूरज रावत हनुमान विवेक ठाकुर विजय ठाकुर धीरेन्द्र चौधरी धीरज नेगी एवम कौरवों की भूमिका में मामा शकुनि धीरज नेगी दुर्योधन नितेश सिलोड़ा जयद्रथ अजय ठाकुर द्रोणाचार्य सागर नेगी कर्ण सागर मल्ल अश्वधामा रिशु चमोला कृपाचार्य गुंजन गैरोला भद्रनरेश शल्यन अधिराज दुशासन अतुल भट्ट तथा 9 जनवरी के दिन द्रौपदी चीरहरण में द्रौपदी की भूमिका में अंशिका नेगी के निभाये गये किरदार की श्रद्धालुओं ने जमकर तारीफ की। उसके निभाये गये पात्र में कई महिलाओं पर देवी देवता भी अवतरित हुए वहीं चक्रव्यूह में अभिमन्यु के पात्र रूप में विपुल भट्ट के द्वारा निभाए गये भव्य किरदार में श्रद्धालुओं को रुलाने के लिए विवश कर दिया। पूर्व में नारायण की भूमिका निभाने वाले श्री एल० पी० लखेड़ा ने कहा कि 11 जनवरी को पांडव गंगा स्नान पित्र तर्पण व जल कलश यात्रा और 12 जनवरी को प्रसाद वितरण के साथ पांडव नृत्य संपन्न होगा।

Next Post

अच्छी खबर : पीएम फसल बीमा की तिथि 15 जनवरी तक बढ़ी, अब छूटे किसानों को भी मिलेगा लाभ

भारत सरकार ने उत्तराखंड के काश्तकारों के लिए पीएम फसल बीमा योजना रबी फसल बीमा की तिथि बढ़ा कर 15जनवरी तक कर दी है।  संजय कुंवर,जोशीमठ  चमोली जिले के उन सभी काश्तकारों के लिए भारत सरकार से राहत भरी खबर मिली है,भारत सरकार द्वारा अब रबी फसल (2024) पीएम फसल […]

You May Like