चमोली : फायर सर्विस ने बछेर गांव में मकान के ऊपर से पेड़ हटाकर अंदर फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला

Team PahadRaftar

केएस असवाल

चमोली फायर सर्विस द्वारा मकानों के ऊपर गिरे विशालकाय वृक्ष को हटाकर अंदर फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

शनिवार को फायर सर्विस गोपेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि बछेर गांव में 03 मकान के ऊपर एक विशालकाय वृक्ष गिर गया है, जिसके अंदर लोगों के फंसे होने की संभावना है। इस सूचना पर फायर स्टेशन गोपेश्वर से फायर सर्विस रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु आवश्यक उपकरणों के सहित रवाना हुई मौके पर जाकर देखा तो एक विशालकाय वृक्ष तेज बारिश के कारण जड़ से टूटकर मकान के ऊपर गिर गया था, जिसके तने व टहनियों के कारण 03 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और लोग घर के अंदर फंसे रह गए थे। फायर सर्विस रेस्क्यू टीम ने वुडन कटरों की सहायता से उक्त वृक्ष को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट छांट कर मकान के ऊपर छत से व मकान के प्रांगण से पेड़ की शाखाओं को हटाकर मकान को सुरक्षित किया व अंदर फंसे लगभग 11 लोगों ( महिला व पुरुष व बच्चों के सहित) को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाला। मालूमात करने पर उक्त सभी व्यक्तियों द्वारा अपने आप को पूर्णतया सुरक्षित बताया गया। पेड़ टूटकर गिरने के कारण मकान की छत पेड़ के टूटकर गिरने से क्षति पहुंची है सभी भवन स्वामी द्वारा तत्काल व तत्परता से कार्यवाही करने के लिए फायर सर्विस रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया गया।

जानकारी के अनुसार रमेश सिंह, जसपाल सिंह, संदीप सिंह, गोपाल सिंह, विक्रम सिंह, प्रेम सिंह, दिगपाल सिंह व मदन सिंह इन संयुक्त परिवार की छत के ऊपर पेड़ गिरने से मकान को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

Next Post

मानसून का असर : हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में आई गिरावट

चमोली जिले में मानसून सीजन का सबसे ज्यादा असर लोकपाल/फूलों की घाटी यात्रा सीजन पर दिखाई दिया। यहां श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या में लगातार गिरावट आई है। जिसका सीधा प्रभाव स्थानीय व्यवसायियों पर भी पड़ा है, जिसके चलते यात्रा पहाड़ की दुकानें बंद हो गई हैं। विश्व धरोहर फूलों […]

You May Like