डाॅ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर किया याद

Team PahadRaftar

केएस असवाल

संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर बाबासाहेब को किया याद। गोष्ठी आयोजित कर किया सम्मानित।

शुक्रवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डां.भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में अम्बेडकर की जयन्ती पर पुष्प अर्पित कर याद किया। साथ ही गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश नेगी,पूर्व विधायक थराली डाॅ. जीतराम,यंगब्रिगेड सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भण्डारी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीरेन्द्र रावत, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दू पंवार,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष, मनीष कोहली पी सी सी सदस्य बिजय प्रसाद डिमरी,जिला महामंत्री हरीश नयाल पूर्व सभासद ताजबर कनवासी नगर कांग्रेस महामंत्री मनोज नेगी आदि ने गोष्ठी में विचार रखा। पूर्व मण्डी अध्यक्ष सन्दीप नेगी ने कहा कि जो संविधान डाॅ. अम्बेडकर जी ने बनाया था वह आज खतरे में है। देश में मनमानी चल रही है कानूनों को ताक पर रखकर फैसले लिए जा रहे आम इन्सान की बोलने की आजादी छीनी जा रही है। इसलिए हम सबको एकजुटता से इन तानाशाही का सामना करने की जरुरत है। इस दौरान 13 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने वाले व समाज सेवी भानूराज , पूर्व ए डी यो पंचायत समाजसेवी एम एल राज पूर्व कृषि अधिकारी समाजसेवी मदल लाल टमटा,पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पी डब्लु डी समाजसेवी शिवलाल भारती , सेना में अपनी सेवायें दे चुके। समाजिक कार्यकर्ता चन्द्र सिंह चौहान ,पूर्व में सीचाई विभाग में सेवायें दे चुके सामाजिक कार्यकर्ता गजपाल नेगी पूर्व एस बी आई में सेवाएं दे चुके सामाजिक कार्यकर्ता भरत नेगी सामाजिक कार्यकर्ता पूरण नेगी जी समाज सेवी बच्ची लाल जी,समाजसेवी भवानी लाल जी समाजसेवी गजपाल लाल जी समाजसेवी श्रीमती कबोत्री देबी जी,समाजसेवी, बिजय लाल जी गैणी देवी को माला व साल ओढ़कर सम्मानित किया गया। इस दौरान भजनी बिष्ट ,ओम प्रकाश,क्षेत्र पंचायत सदस्य बिक्रम बिष्ट,सुलोचना देबी,शुशीला देबी जीवन सिंह, गिरीश शाह,राजेन्द्र नेगी,बच्चन सिह,कुमारी अंजली,बिजय राज पूर्व प्रधान सूरज रावत, आदि सामाजिक कार्यकर्ता संविधान निर्माता भारत रत्न डा भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती व गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित रहे।

Next Post

जोशीमठ : अपर निदेशक उद्यान डॉ रतन कुमार ने किया नए सेब बागानों का किया निरीक्षण

संजय कुंवर जोशीमठ : अपर निदेशक उद्यान डॉ रतन कुमार ने किया नए सेब बागानों का किया निरीक्षण। इस दौरान काश्तकारों से रूबरू होते हुए उन्हें संभव मदद का भरोसा दिलाया। अपर निदेशक उद्यान डॉ. रतन कुमार ने जोशीमठ प्रखंड की सेब फल पट्टी के नये सेब उद्यानों का मौके […]

You May Like