गौचर : भव्य जल कलश यात्रा व भंडारे के साथ पनाई गांव में शिवमहापुराण कथा संपन्न – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

केएस असवाल

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के पनाई गांव स्थित पन्नेश्वर शिवालय में आयोजित 11 दिवसीय शिवमहापुराण कथा आज सोमवार को जल कलश शोभा यात्रा व हवन यज्ञ की पूर्णाहुति तथा विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। आचार्य अनुसूया प्रसाद जोशी, गिरीश जोशी, देवी प्रसाद नागेन्द्र, अमन थपलियाल द्वारा पूर्णाहुति यज्ञ संपन्न किया गया।

कथा व्यास आचार्य शक्ति प्रसाद देवली ने कहा कि देवाधिदेव शिव के दरवार में शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर सभी क्षेत्रवासी पुण्य के भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि सच्चे हृदय से शिव की उपासना करने से सभी भक्तों का कल्याण होता है। तथा कथा सुनने से समाज की बुराइयां दूर हो जाती है, शिव की कृपा से ही पूरा यह चराचर संसार चलता है। इस दौरान हर हर महादेव, सनातन धर्म की जय के साथ पूरा परिसर शिवमय हो गया। इस मौके पर कथा के दौरान भजन कीर्तन मंडली में संगीताचार्य मोहित सती, भूपेन्द्र हटवाल, संजय देवली कथा को संगीतमय रूप देने में जुटे रहे। 11 दिवसीय शिवमहापुराण कथा को संपन्न करने में मंदिर समिति के अध्यक्ष उमराव सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह बिष्ट, जयपाल बिष्ट, चन्द्र सिंह चौहान, अनुसूया नेगी, मनवर नेगी, देवेंद्र नेगी, पंकज भंडारी, वीरेंद्र बिष्ट, वीरेंद्र नेगी, जयपाल भंडारी, विपिन नेगी, हरीश नेगी, आलोक नेगी सहित सभी ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग रहा।

Next Post

गौचर : आईटीबीपी जवानों ने कार दुर्घटना में घायल पति - पत्नी की बचाई जान - पहाड़ रफ्तार

केएस असवाल गौचर : 8 वीं वाहिनी भा.ति.सी. पुलिस बल के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर 02 सिविलियन की बचाई जान देहरादून से चमोली की ओर आ रही एक टाटा इंडिगो नंबर यू. के . 07 ऐ. पी. 7929 यहां आईटीबीपी कैम्प की बनी आयरन फेसिंग को तोड़ते हुए बद्रीनाथ […]

You May Like