भूधंसाव से खतरे में जान : गडोरा पुष्कर लाल के मकान पर पड़ी चौड़ी दरारें, कभी भी हो सकता जमींदोज! – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

ग्राउंड जीरो से संजय कुंवर की खास रिपोर्ट

चमोली : एनएच के हाईवे चौड़ीकरण से गडोरा देवस्थान में लगातार हो रहे भू-धंसाव से पुष्कर लाल का मकान खतरे की जद में आ गया है। जहां पर रहना अब खतरे से खाली नहीं है। कभी भी भूघंसाव व भूकंप से मकान जमींदोज हो सकता है। शासन – प्रशासन के साथ एनएच व नगर पंचायत से कई बार शिकायत करने के बाद भी पुष्कर लाल के परिवार की किसी ने अभी तक सुध नहीं ली है। ऐसे में पांच लोगों की जान खतरे में बनी हुई है। समय रहते शासन – प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

दशोली ब्लाक के नगर पंचायत पीपलकोटी के गडोरा वार्ड के देवस्थान में लगातार हो रहे भू-धंसाव से पुष्कर लाल का मकान खतरे की जद में आ गया है। तीन – चार सालों से लगातार हो रहे भू धंसाव से अब पुष्कर लाल के मकान में दरारें अधिक चौड़ी हो गई हैं। जिसमें रहना अब खतरे से खाली नहीं है। कभी भी मकान जमींदोज हो सकता है। जिससे इसमें रहने वाले पांच लोगों की जिंदगी संकट में बनी है। पुष्कर लाल की मां कहती है गरीबों का सुनने वाला कोई नहीं है। दरारें इतनी चौड़ी हैं कि इनमें पुराने कपड़े डालकर बंद किए हैं। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा ही रहा तो कभी हमारा पुरा परिवार दबा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेरा लड़का, बहु और दो नाती इसी घर में रहते हैं। उनका बेटा पुष्कर लाल ध्याड़ी मजदूरी करके अपना और बच्चों का पेट पाल रहे हैं। रोजगार के कोई साधन नहीं हैं। बुजुर्ग शतेश्वरी देवी अपने नातियों के भविष्य को लेकर भी चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी द्वारा हाईवे चौड़ीकरण से भूघंसाव हुआ है। इसके लिए उन्होंने एनएच के अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं किया। वहीं जिला अधिकारी जनता दरबार में तीन बार अपनी समस्याओं को रखा गया है। लेकिन शासन – प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। बुजुर्ग शतेश्वरी देवी ने कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री आवास से घर मिला है। हमें पीएम आवास सुविधा का भी अभी तक लाभ नहीं मिला है। लाचार व बेबस शतेश्वरी देवी अपनी किस्मत को कोश रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही रहा तो कभी हमारा परिवार दबा मिलेगा।

Next Post

ज्योर्तिमठ रक्षा महायज्ञ आरंभ : शंकराचार्य ने तहसील पहुंच कर आपदा प्रभावितों को दिया समर्थन - पहाड़ रफ्तार

संजय कुंवर जोशीमठ ज्योर्तिमठ जोशीमठ रक्षा महायज्ञ आरंभ ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीःअविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में सोमवार प्रातः नृसिंह मन्दिर परिसर में जोशीमठ बचाओ महायज्ञ शुरु हुआ। जिसमें सहस्र चण्डी महायज्ञ की शुरुआत हुई। पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने बताया कि हर विपरीत परिस्थिति में देवी ही […]

You May Like