![](https://pahadraftar.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221119-WA0098-1024x602.jpg)
केएस असवाल
गौचर : महिला सशक्तिकरण सम्मेलन देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर मेला मंच पर महिला सशक्तिकरण पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंची विधानसभा अध्यक्षा ऋतु भूषण खंडूरी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को सजगता के साथ अपने अधिकारों के बारे में अवगत कराया जा सकता है। वर्तमान समय में महिलाओं द्वारा हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी बड़ा कर सुनिश्चित कर दिया है कि वह भी बराबर के हकदार हैं। वहीं सम्मेलन में महिला मंगल दलों द्वारा अपने कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह,पवित्रा बिष्ट,कृष्णा रावत ,अंजनी नेगी, रजनी लिंगवाल,शोभा कनवासी,सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस सम्मेलन में भाग लिया।
—–हिंखोज बोलो लिखो ऐप से हिंदी टाइपिंग https://bololikho.page.link/hp