लाता मां नन्दा देवी देवरा यात्रा पहुंची झेलम, मुखोटा नृत्य में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

जोशीमठ : लाता माँ नन्दा देवी का देवरा यात्रा का आठवां पड़ाव झेलम गांव में भव्य रूप से मुखोटा नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। नंदा देवी देवरा यात्रा अपने आठवें पड़ाव झेलम पहुँच चुकी है। झेलम में विभिन्न कलाकारों के द्वारा मुखौटा नृत्य किया जाता है जिसमें नारद, गणेश, गौरा, शंकर और सूर्य पत्र नृत्य होता है। इसमें सभी देवी देवताओं का आह्वान किया जाता है। झेलम के आलावा यह नृत्य मलारी और नीति में भी योगा।

 

लाता नंदा देवी देवरा यात्रा 6 सितंबर से नीति घाटी के विभिन्न गांवों में भ्रमण पर निकली है। झेलम में एक खास नृत्य का आयोजन किया जाता है जो बिल्कुल रम्माण की तर्ज पर मुखौटा नृत्य होता है। इस मुखौटा नृत्य को देखने के लिए झेलम, कोषा, कागा, जुम्मा, लाता नीती घाटी के कई गाँवों के लोग पहुँचे हैं। नंदा देवी देवरा यात्रा समिति के सचिव ने बताया की यह नृत्य नीति घाटी की सांस्कृतिक धरोहर है। दिन और रात दोनों ही समय अलग-अलग नृत्य का आयोजन किया जायेगा।

 

जिसमें सीमान्त के दुरस्त गांवों व् देश विदेश से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। लगभग चार हजार श्रद्धालु इस यात्रा में पहुंचे हैं। अब यही कार्यक्रम नीती गांव व् मलारी में मुखोटा भी होगा। समिति के उपाध्यक्ष
धीरेंद्र गरोड़िया का कहना है कि 12 साल बाद ध्याण के रूप में माँ नन्दा को अपने मायका में ढोल दमाऊ के साथ स्वागत करते हैं ग्रामीण। सचिव लक्ष्मण सिंह बूटोला का कहना है यह यात्रा 6 सितम्बर से प्रारम्भ हुआ है हर गांव माँ नन्दा देवी की डोली यात्रा पैदल मार्ग से चलते रहेगी हर्षोल्लास के साथ सभी भक्त माँ के दयोरा यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। सौभाग्य हुआ है कि हम भी माँ के साथ यात्रा में सम्मलित हुए हैं।अध्यक्ष डाॅ. मानसिंह राणा का कहना है कि यात्रा कोषा, मलारी ,कैलासपुर ,महेर गांव ,फरक्या , बाम्प नीती गमशाली , लोंग, सूकी, भलगाव , अंतिम 30 तारीख तक भ्रमण कर लाता मन्दिर पहुंचेगी।

Next Post

कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश महासचिव के निधन से शोक की लहर - केएस असवाल

गौचर : क्षेत्र के बमोथ गांव निवासी, कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश महासचिव 40 वर्षीय सुनील चमोली की देहरादून में एक सड़क दुघर्टना में मौत हो गई है। निधन की सूचना मिलते ही चमोली जिले के साथ ही यहां गंगानाली व बमोथ गांव में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी […]

You May Like