जेम्स एकेडमी स्कूल गोपेश्वर द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

जिला मुख्यालय गोपेश्वर जेम्स एकेडमी स्कूल द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी लगाई गई।

वर्तमान समय में विज्ञान व उसके विकास से पड़ने वाले प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण, जल संरक्षण ,भूमि संरक्षण, सौर ऊर्जा व मानव शरीर से संबंधित मुख्य विषयों पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें मानसी नेगी व प्रीति रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गौरव भंडारी द्वितीय व अनुष्का असवाल तृतीय स्थान पर रहे। प्रदर्शनी में परीक्षा निरीक्षक के रूप में डा.सुमित सिंह सजवान, डा.मनीष कुकरेती, प्रकाश बिष्ट मौजूद रहे ।

Next Post

तोषी के विकास में रोड़ा बना वन अधिनियम, सात दशक बाद भी विकास की बाट जोहता सीमांत गांव - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ : विकासखंड ऊखीमठ की सीमान्त ग्राम पंचायत तोषी आजादी के सात दशक बाद भी विकास की बाट जोह रही है। गाँव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने का खामियाजा यहाँ की जनता को भुगतना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि मामूली बीमारी के लिए यहां के […]

You May Like