शिव मंदिर सकलेश्वर में आयोजित श्री यज्ञ का विधि विधान के साथ समापन – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

पूजा अर्चना के बाद श्री यज्ञ का समापन

जिला मुख्यालय गोपेश्वर के निकट प्रसिद्ध शिव मंदिर सकलेश्वर में आयोजित श्री यज्ञ का विधि विधान के साथ समापन हो गया है। इस दौरान भक्तों ने भगवान सकलेश्वर की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी।

सकलेश्वर महादेव मंदिर में दस दिनों तक श्री यज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसका पूजा अर्चना के बाद समापन हो गया है। क्षेत्र की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए ग्रामीणों की पहल पर इस श्री यज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसमें दूर दराज से भी भक्तों ने श्री यज्ञ के दर्शन कर मनोकामना की। इस धार्मिक आयोजन में अपूर्व भट्ट, कांति प्रसाद भट्ट, जगतनाथ डिमरी,जनार्दन तिवाड़ी,दयाल सिंह रावत,प्रकाश राणा,अरविंद रावत,जय सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Next Post

जिलाधिकारी ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी कार्मिकों व जनता का जताया आभार - लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष, पारदर्शिता, निर्विघ्न एवं सकुशल के साथ संपादित कराने के लिए निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों, सुरक्षा बलों को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी […]

You May Like