पैनखंडा समुदाय ने निकाली जनाक्रोश रैली 

Team PahadRaftar

पैनखंडा समुदाय ने निकाली जनाक्रोश रैली

पैनखंडा समुदाय को केंद्रीय सूची के अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने जनाक्रोश रैली निकालकर विरोध दर्ज किया।

पैनखंडा संघर्ष समिति के बैनर तले ढोल दमाऊं के साथ क्षेत्र के निवासियों ने ब्लााक प्रांगण से मुख्य चैराहे होते हुए तहसील परिसर तक जन आक्रोश रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज किया। पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष भरत सिंह कुवंर का कहना है कि सामाजिक आर्थिक रूप से पिछड़ा यह क्षेत्र विगत पांच वर्षो से पैनखंडा समुदाय को केन्द्रीय सूची में शामिल न होने से इसका लाभ स्थानीय निवासियों को नहीं मिल पा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने 100 दिनों तक चले आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने पैनखंडा समुदाय को पिछडा वर्ग मे शामिल किया। जिसका लाभ पैनखंडा क्षेत्र के निवासियों को मिल रहा है। लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा खोली जा रही भतीर् का लाभ यहां के निवासियों को नहीं मिल पा रहा है। उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया है। इस मौके पर समिति के सरंक्षक ओमप्रकाश डोभाल, अजीतपाल रावत, बलवीर रावत, कुशल सिंह कम्दी, ठाकुर सिंह राणा, दिगंबर सिंह, भगवती प्रसाद नंबूरी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, किरण मैखुरी, राधा डोभाल, मीना देवी, ज्योति सेमवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

Next Post

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ने राज्यपाल से की भेंट

गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने महामहिम राज्यपाल से मुलाक़ात कर उनको नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी। 9 जनवरी 2022 को होने वाले हेमकुंडवासी श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में हो रहे कार्यक्रम में उन्हें ऋषिकेश स्थित […]

You May Like