Team PahadRaftar

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर जोशीमठ महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन

जोशीमठ : सनातन धर्म और राष्ट्र के सम्मान की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले सिख धर्म के नौंवें गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में विद्यार्थियों के मध्य निबंध प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन  करके गुरु की विरासत को याद किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर की शहादत निःस्वार्थ त्याग और सर्वोच्च बलिदान का स्वर्णिम अध्याय है जिसने न केवल सनातन धर्म बल्कि सिखों के सम्मान को भी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि युवा भारत को गुरु तेग बहादुर और उनके साथ अपनी कुर्बानी देने वाले भाई सती दास और मती दास के इस बलिदान को याद रखना चाहिए।

इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रभा ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और आयशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. राहुल मिश्रा और डॉ. धीरेंद्र सिंह ने निभाई।

Next Post

गौचर : वैज्ञानिक ने कृषि गोष्ठी में काश्तकारों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने को किया प्रोत्साहित

केएस असवाल  गौचर : गौचर मेले में आयोजित कृषि गोष्ठी में काश्तकारों को वैज्ञानिकों ने वैज्ञानिक विधि अपनाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। मेला मंच में आयोजित कृषि गोष्ठी का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेन्द्र नेगी ने किया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ, हीना कौशल […]

You May Like