पीपलकोटी : बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनेरपानी में अवरूद्ध, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया!

Team PahadRaftar

पीपलकोटी : बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनेरपानी बना नासूर। भारी बारिश व भूस्खलन होने से बदरीनाथ हाईवे अवरूद्ध। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका।

बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी से दो किमी आगे भनेरपानी में लगातार हो रहा भूस्खलन चारधाम यात्रा की राह में रोडा बना हुआ है। पिछले दो सप्ताह पूर्व हुए भारी बारिश व भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे भनेरपानी में नासूर बना हुआ है। भारी भूस्खलन के चलते पिछले दो सप्ताह पूर्व हाईवे दो दिन बाद आवाजाही के लिए खुला। जिसके चलते कही तीर्थयात्री पीपलकोटी से ही वापस लौट गए थे। हर दिन हल्की बारिश में भी हाईवे यहां पर बाधित हो जाता है, जिसे कुछ घंटों में खोल दिया जाता है। भारी बारिश व पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से भनेरपानी में बदरीनाथ हाईवे आज सुबह से ही बाधित हुआ है। जिसे दोपहर बाद खोल दिया गया था, जिससे कुछ तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों की आवाजाही हुई। लेकिन बाद में भूस्खलन होने से हाईवे फिर अवरूद्ध हो गया है। जिसके चलते बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रियों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे कल तक ही खुलने की संभावना है!

Next Post

ऊखीमठ : मद्महेश्वर यात्रा मार्ग से दो दिन में 160 तीर्थयात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : द्वितीय केदार मदमहेश्वर आधार के आधार शिविर गौण्डार – बनातोली के मध्य आपदा प्रभावित क्षेत्र से सोमवार को लोक निर्माण विभाग, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग व ग्रामीणों द्वारा 6 तीर्थ यात्रियों को रेस्क्यू कर गौण्डार गांव पहुंचाया गया है तथा गौण्डार गांव पहुंचने के बाद सभी तीर्थ […]

You May Like