संजय कुंवर
ज्योतिर्मठ : युवाओं ने खतरों के बीच साहस दिखाकर टीवी टावर नाले से गाय का किया सफल रेस्क्यू।

ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र के टीवी टावर सुनील एरिया में एक नाले के समीप बुरी तरह फंसे एक जख्मी गाय का टीवी टावर के स्थानीय युवाओं और पालिका के पर्यावरण मित्रो के अथक प्रयास से रेस्क्यू किया गया और किसी तरह लकड़ी से बांध कर सड़क तक लाया गया। रेस्क्यू अभियान में सहयोग करने वाले विवेक पंवार, अंशुमन बिष्ट कृष्णा, दिनेश भट्ट, महेंद्र सिंह और पालिका के सफाई सुपरवाइजर अनिल कुमार की टीम ने बताया कि पालिका कर्मियों और पर्यावरण मित्रों के सहयोग से इस गौ माता को सकुशल रेस्क्यू किया गया है।
