मौसम खुलते ही हेमकुंड साहिब की यात्रा हुई सुचारू

Team PahadRaftar

संजय कुंवर, हेमकुंट साहिब

हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर बड़ी खबर

मौसम खुलने पर श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा फिर हुई सुचारू कर दी गई है। हेमकुंट गुरुद्वारा प्रबन्धन कमेटी ने दी यात्रा सुचारू होने की जानकारी। बोले सो नी हाल के उद्घोष के साथ घांघरिया यात्रा बेस कैंप से आज तड़के श्रद्धालुओं का जत्था गुरु धाम हेमकुंट साहिब को रवाना हुआ। लोकपाल घाटी में चहल पहल फिर से लौटी आई। गुरुद्वारा प्रबन्धन कमेटी के सेवादारों के अथक प्रयास से हेमकुंट धाम और आस्था पथ से बर्फ हटाई गई।अटलाकोटी तक आस्था पथ से बर्फ को साफ कर गुरु पथ दुरस्त किया गया है।आज से श्रद्धालुओं को गोविंदघाट घांघरिया से हेमकुंट साहिब के दर्शनों के लिए जाने की अनुमति मिल गई है। बता दे हेमकुंट धाम में बर्फबारी के चलते शुक्रवार को प्रशासन ने हेमकुंट साहिब यात्रा पर रोक लगाई थी। जिसके चलते गोविंद धाम, गोविंदघाट और जोशीमठ में श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों में रुकने की सलाह प्रशासन ने दी थी,यात्रा सुचारू होने से तीर्थ यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है।

Next Post

मोटे अनाजों का बढ़ता कद और अनाजों का संरक्षण

मोटे अनाजों का बढ़ता कद अनाजों का संरक्षण डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला पूरी दुनिया में मिलेट्स की खेती सबसे ज्यादा अफ्रीका में की जाती है, लेकिन मोटे अनाजों का सबसे अधिक उत्पादन भारत में होता हैं। निर्यात की बात करें तो अफ्रीका मिलेट्स अनाजों का सबसे बड़ा निर्यातक देश है, […]

You May Like