केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जनजन तक पहुंचाएं : रघुवीर बिष्ट

Team PahadRaftar

भारतीय जनता पार्टी मंडल दशोली की कार्यसमिति बैठक जिला कार्यालय गोपेश्वर सभागार में संपन्न हुई । भारतीय जनता पार्टी मंडल दशोली की मंडल कार्य समिति में बतौर मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चमोली रघुबीर सिंह बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। भारतीय जनता पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलने वाली कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद या व्यक्तिवादी विचारधारा के लोग लंबे समय तक नहीं टिकते हैं ।

 

वहीं भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी भगवती प्रसाद लंबूरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी होने के नाते कार्यकर्ताओं की बात सरकार और संगठन दोनों ही गंभीरता से सुनते हैं वर्तमान समय में केंद्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के नाते हमारी जिम्मेदारी दुगनी हो जाती है इसलिए हमारे सब कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों की जन समस्याओं को लेकर सरकार एवं संगठन के माध्यम से निदान करने का प्रयास करेंगे । वही कार्य समिति में प्रवासी कार्यकर्ता माधव सेमवाल ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि आज समाज में आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली मातृशक्ति का सम्मान अनेकों योजनाओं के संचालन करने से किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नीतियों के कारण ही आज प्रधानमंत्री सड़क योजना से दूरदराज के अंतर्वर्ति गांवों में भी सड़क बिजली पानी आदि सुविधाओं से जुड़ रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रत्येक घर को जल मिशन के तहत प्रत्येक घर में नल और नल में जल योजना मात्र एक रुपए में दे रही है।

वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास उज्जवला योजना अनेकों प्रकार की योजनाएं अंत्योदय प्रयत्न से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही है कार्य समिति की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जितने भी बुद्धिजीवी एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए सभी लोग भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में सामिल हो रहें हैं सबका भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत हैं और उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक बूथ से लगभग 100 से अधिक अन्य दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता दिलाऊंगा। उन्होंने कहा कि हम अपने बूथ के कार्यकर्ता की जन समस्याएं सुनकर वहां की समस्याओं का निदान जल्द से जल्द करेंगे ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चमोली के जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद लंबूरी प्रवासी कार्यकर्ता माधव सेमवाल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी राज्य मंत्री पुष्पा पासवान जिला भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती वीमा बिष्ट सांसद प्रतिनिधि हर्षवर्धन मैठाणी श्रीमती गणेशी देवी सरोज कुंवर दीपा पंवार के०आनंन्द सिह फर्स्वाण कै०दर्शन सिह बिष्ट पूर्व सैनिक सिवराज सिंह बल्लभ प्रसाद थपलियाल पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी देवेंद्र सिंह बिष्ट धीरेन्द्र सिंह बिष्ट एडवोकेट नीलम सिंह नेगी विधायक प्रतिनिधि ईश्वर सिंह झिक्वाण मोहन सिंह कोटवाल मोहन सिंह बर्तवाल सोशियल मिडिया प्रभारी मंदीप सिंह फर्स्वाण राकेश लाल खनेडा चतर लाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचाल मंडल महामंत्री बीरेंद्र सिंह रावत व भाष्कर सेमवाल ने संयुक्त रूप से किया।

Next Post

केदारघाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी, नाले उफान पर - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ। बीती रात्रि केदार घाटी सहित अधिकांश इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन अस्त – व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण मन्दाकिनी सहित सहायक नदियों का जल स्तर उफान पर होने के कारण नदी किनारे बसे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मूसलाधार बारिश के […]

You May Like