कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के लिए सीधे मुझसे करें संवाद : विधायक महेंद्र भट्ट

Team PahadRaftar

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व्यक्तिवादी नहीं बल्कि सिद्धांत वादी होते हैं : रघुवीर सिंह बिष्ट
भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यालय सभागार में नगर मंडल गोपेश्वर एवं दसोली मंडल के पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को अपने द्वारा 4 साल में किए कार्यों का बखान किया और कहा कि कार्यकर्ता सीधे मेरे से संवाद स्थापित करें। भारतीय जनता पार्टी में किसी मेडिटर की आवश्यकता नहीं है कार्यकर्ता क्षेत्रीय समस्याएं या व्यक्तिगत/सार्वजनिक समस्याओं को सीधे मेरे तक पहुचाऐं। और मैं इनका समाधान करने का पूर्ण प्रयास करूंगा ।जिस प्रकार से प्रदेश की भाजपा लोकप्रिय सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के लिए संवेदनशील है वहीं भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पद चिन्हों पर चलकर देश प्रथम पार्टी प्रति और व्यक्ति अंतिम होता है।

यहां कार्यकर्ता व्यक्ति से नहीं बल्कि सिद्धांतों से जोड़ता है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ती है । इस अवसर पर राज्यमंत्री पुष्पा पासवान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की सेवा तन मन धन से करनी चाहिए और तब कहीं ना कहीं पार्टी भी कार्यकर्ताओं का उचित सम्मान करती है‌ उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार चला रही है‌। हम सबको इसका लाभ देना चाहिए। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले मातृशक्ति का सबसे अधिक सम्मान होता है और सरकारें मातृशक्ति के लिए महिला कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चलाती हैं जैसे गौरा देवी कन्या धन योजना में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना सही महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। वहीं उत्तराखंड सरकार ने संपत्ति में महिला का पूरा-पूरा अधिकार देकर महिलाओं का सम्मान किया है जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ पर जाकर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना चाहिए‌।

 

बूथ जीता तो चुनाव जीता का नारा। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की अनेकों समस्याओं से विधायक एवं संगठन को अवगत कराया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, राज्यमंत्री पुष्पा पासवान, मंडल अध्यक्ष गोपेश्वर नगर विनोद कनवासी, दशोली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल, भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की जिला संयोजक चंद्रकला खंडूरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री नंदी राणा सोशल मीडिया की जिला प्रमुख शांति राणा हर्षवर्धन मैथानी लक्ष्मण सिंह नेगी प्रियंका बिष्ट कलावती पाठक जूला देवी मधुली देवी शशि सेमवाल दीपा पवार सरोज कुंवर चंदेल ज्योति नेगी ओमप्रकाश तिवारी कृपाल सिंह शास्त्री दीवान सिंह बिष्ट एडवोकेट नीलम सिंह नेगी एसएल कनेडा ब्रेन सिंह रावत मोहन सती कृष्णानंद डिमरी हरिप्रसाद मंगाई गजेंद्र सवाल कुलदीप वर्मा एडवोकेट चंद्र शेखर अमित सिंह नेगीआदि उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी से ओतप्रोत होकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप द्रोणी एवं रोलिंग वार्ड की प्रधान श्रीमती दीपा देवी मूल पाठ भारत ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह रावत ने किया।

Next Post

प्रो0 उमा मैठाणी की किताब महाकवि कालिदास की जन्मभूमि कविल्ठा का विमोचन - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ। गढ़वाल विश्व विद्यालय श्रीनगर गढ़वाल की पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो0 उमा मैठाणी द्वारा रचित लघु पुस्तक महाकवि कालिदास की जन्मभूमि कविल्ठा का लोकार्पण समारोह कालीमठ घाटी के कविल्ठा में हिमालयन साहित्य एवं कला परिषद श्रीनगर व महाकवि कालिदास जन्म भू स्मारक समिति कविल्ठा के सयुक्त तत्वावधान में किया गया […]

You May Like