महिलाओं को उनके अधिकारों व कानून की दी जानकारी – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल स्वयंसेवकों ने मंडल घाटी के गांवों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों व कानूनों की जानकारी दी। इसके अलावा महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने का आहवान किया गया।
हिमाद समिति के सचिव व पैरालीगल स्वयंसेवक उमाशंकर बिष्ट ने महिलाओं को बताया कि आज पुरुषों की तरह महिलाओं को भी समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। परंतु गांवों की महिलाओं तक योजनाअों की जानकारी के अभाव में वे इसका लाभ नहीं ले पाते हैं। नवज्योति महिला कल्याण समिति के सचिव महानंद बिष्ट ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वयंसेवकों के माध्यम से गांव गांव जाकर महिला अधिकारों को लेकर जागरुक किया जा रहा है। बताया कि समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित कई अन्य विभागों के जरिए महिलाओं के उत्थान की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

Next Post

डीएम ने बदरीनाथ हाईवे का किया निरीक्षण, बीआरओ को बदरीनाथ तक जल्द हाईवे खोलने के दिए निर्देश - संजय कुंवर चमोली

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण कर अतिवृष्टि से उपजे हालात का जायजा लिया। उन्होंने बीआरओ को जोशीमठ से बदरीनाथ तक सड़क मार्ग को जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गौचर से विष्णुप्रयाग तक यातायात के लिए सुचारू किया जा चुका है। […]

You May Like