ऊखीमठ : 80 महिलाओं को दो दिवसीय चारा का प्रशिक्षण

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ। जिला परियोजना प्रबन्धन इकाई , ब्लॉक प्रबन्धन इकाई व ग्रामोत्थान ( रीप ) के सयुंक्त तत्वावधान में ब्लॉक सभागार में दो दिवसीय चारा उत्पादन एवं साइलेज निर्माण कार्यशाला विधिवत शुरू हो गयी है। कार्यशाला में चार सी एल एफ की 80 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यशाला मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने कहा कि परियोजना प्रबन्धन इकाई व रीप का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों के आतंक से खेती करना चुनौतीपूर्ण हो गया है फिर भी महिलाएं जी तोड़ मेहनत कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का भरपूर लाभ उठा रही है । खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कृषक समूह से जुड़ी महिलाओं को चारा उत्पादन एवं साइलेज की विस्तृत जानकारी देना है। कहा कि महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार दर्जनों योजनाएं संचालित कर रही है उनका लाभ महिलाओ को भरपूर मिल रहा है। सहायक खण्ड विकास अधिकारी पंचायत बलबीर लाल ने कहा कि रीप द्वारा हर ग्रामीण महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़ने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति बिष्ट व खेल प्रशिक्षक रेखा ढौडियाल ने कहा कि विषय परिस्थितियों के बावजूद भी पहाड़ की महिलाएं पहाड़ जैसा संघर्ष करती है। कार्यशाला मे सहायक कृषि अधिकारी मनसूना मुस्तकीन, ल्वारा दीपक भलवाण ने कृषक समूह से जुड़ी महिलाओं को चारा उत्पादन एवं साइलेज की विस्तृत जानकारी दी। रीप ब्लॉक समन्वयक अरूण बुटोला ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को कृषि के प्रति जागरूक करना है तथा ब्लॉक प्रबन्धन इकाई व ग्रामोत्थान ( रीप) के द्वारा समय- समय पर इस प्रकार की कार्यशाला आयोजित की जाती है जिससे महिलाओ को कृषि से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी मिल सके । कार्यशाला मे अनिल नेगी ,चन्द्र मोहन उखियाल ,पूजा देवी , अंजना देवी, प्रर्मिला देवी ,गीता देवी ,बिशाम्बरी देवी , आरती देवी, मीना देवी, दीपा देवी ,शान्ता देवी , कुसुम देवी,अनामिका,शशि देवी,आशा देवी,आनन्दी देवी, पल्लवी देवी , कविता देवी, रेशमा देवी , उर्मिला देवी , कुवरी देवी , रामेश्वरी देवी ,सुलेखा देवी, संध्या देवी , रेखा देवी , मंजू देवी, ललिता देवी , कोमल नेगी मौजूद रहे।

Next Post

नंदानगर : मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने किया चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, मृतकों के परिजनों को प्रदान की 5-5 लाख के सहायता राशि नंदानगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को चमोली जनपद के नंदानगर आपदाग्रस्त क्षेत्रो का निरीक्षण कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों का हाल […]

You May Like