महिलाओं द्वारा लोक नृत्य व चक्रव्यूह मंचन से बांधा समां – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर : उत्तराखंड पतंजलि महिला समिति द्वारा यहां गौचर मेला रंग मंच पर विभिन्न भाषाओं में लोक गीत, लोक नृत्य के साथ चक्रव्यूह मंचन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल, , पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, गो सेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, प्रधानाचार्य डॉ के.एस. भंडारी, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, कमल कान्त कांडपाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भुवन नौटियाल, पूर्व प्रमुख राजेन्द्र सगोई, द्वारा दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया। कार्यक्रम में चक्रव्यूह मंचन आकर्षण का केन्द्र बना रहा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन 8 मार्च को होली पर्व होने की वजह से पतंजलि महिला समिति द्वारा रविवार 19 मार्च को महिला दिवस मनाने के तहत यहां पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी आदि जिलों से आई पतंजलि महिला समिति की टीमों तथा स्थानीय महिला मंगल दलों द्वारा गढ़वाली कुमाऊनी भाषाओं में लोक गीत व लोक नृत्य, योगा की बेहतरीन प्रस्तुति के द्वारा दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

इस मौके पर पतंजलि महिला समिति की उत्तराखंड सह राज्य प्रभारी लक्ष्मी शाह, सदस्य लीला संगेला, पुष्पा कनवासी, नीलम रावत, पूनम नेगी, तनुजा मैठाणी, सुशीला बिष्ट, मुन्नी बिष्ट, सुनीता लिंगवाल के अलावा स्वतंत्रता सेनानी आलम सिंह के धर्म पत्नी सुरेशी देवी, पालिका सभासद अजय किशोर भंडारी, महावीर नेगी, जगदीश कनवासी, सुनील पंवार, पूर्व प्रमुख राजेन्द्र सगोई, जेष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, नवीन टाकुली, राकेश डिमरी राकुड़ी, शिशुपाल सिंह, शैलेंद्र जुयाल, कमलकांत कांडपाल, भगवती खंडूड़ी, सुरेश कुमार, चैत लाल व जसपाल लाल आदि भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Next Post

नंदानगर : महिलाओं ने पुष्प वर्षा से किया स्वयंसेवियों का स्वागत

भारतीय हिंदू नव वर्ष पर आरएसएस ने किया पथ संचलन कार्यक्रम। नंदानगर की महिलाओं ने पुष्प वर्षा से किया स्वयंसेवियों का स्वागत। रविवार को चमोली जनपद में सभी जगह आरएसएस द्वारा पथ संचलन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वयं सेवियों ने प्रतिभाग किया गया। विकासखंड नंदानगर में भी हिंदू […]

You May Like