जोशीमठ डांडो वार्ड में महिलाओं ने होली गीतों के साथ एक दूसरे को लगाया गुलाल – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

सीमांत नगरी जोशीमठ के डांडो वार्ड में होली मिलन समारोह की धूम, महिलाओं ने होली गीतों के साथ एक दूसरे को लगाया गुलाल

 

पहाड़ों में बसंत की दस्तक देते ही रंगों के त्योहार होली ने सीमांत क्षेत्र जोशीमठ को भी अभी से सराबोर कर दिया है। नगर क्षेत्र के डांडो गांव में भी होली मिलन उत्सव की धूम रही। यहां महिला मंगल दल डांडो द्वारा पहली बार विशेष होली मिलन समारोह का आयोजन मां नन्दा देवी मन्दिर परिसर में किया गया। जिसमें महिला मंगल दल अध्यक्ष डांडो आशा देवी के नेतृत्व में गांव की महिलाओं ने सामूहिक रूप से विशेष महिला होली महोत्सव में एकत्र होकर होली मिलन उत्सव मनाया। इस अवसर पर महिला मंगल दल से जुड़े गांव की महिलाएं होली के पारंम्परिक लोक गीतों भजनों और ढोलक की थाप पर खूब थिरके और एक दूसरे पर प्रेम ओर भाईचारे सौहार्द का प्रतीक रंग गुलाल का टीका लगा कर गांव के बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। महिला मंगल दल अध्यक्ष आशा देवी ने बताया कि यह होली उत्सव का कार्यक्रम कल होलिका दहन के पश्चात परसों तक चलेगा। उन्होंने गांव वासियों से होली समारोह को सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील भी की है।

Next Post

अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग द्वारा उर्गम बडगिंडा गांव में लगाया गया मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ - पहाड़ रफ्तार

संजय कुंवर उर्गम : अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग ने कैट प्लान के तहत बडगिंडा में लगाया वृहद मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ। सूबे के अंतिम सरहदी सीमांत प्रखंड जोशीमठ के दूरस्थ कल्प घाटी उर्गम बडगिंडा गांव में अलक नन्दा भूमि संरक्षण वन प्रभाग के जोशीमठ रेंज […]

You May Like