महिलाओं ने भोंसारी में किया वृक्षारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

Team PahadRaftar

रूद्रप्रयाग : शिक्षक व पर्यावरण प्रहरी सतेन्द्र भंडारी के नेतृत्व में भोंसारी में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं ने सैकड़ों पौधों का किया रोपण।

हरेला पर्व पिछले एक महीने से शिक्षक व पर्यावरण प्रहरी सतेन्द्र भंडारी के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों की महिलाओं द्वारा विभिन्न मिश्रित प्रजातियों के अब तक हजारों पौधों का रोपण किया गया है। धरती को हराभरा बनाने के लिए महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण के साथ ही इनके संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लिया गया है। इसी महा अभियान के तहत आज सतेंद्र भंडारी के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा 200 से अधिक बांज के पौधों का रोपण किया गया।

 

Next Post

बड़ी खबर: तरसाली में बृहस्पतिवार को चट्टान टूटने से मलबे में दबी कार में पांच लोग हुए जिंदा दफन

लक्ष्मण नेगी रूद्रप्रयाग  : जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि 10 अगस्त 2023 की सायं को फाटा तरसाली  के पास सडक के ऊपर से भारी चट्टान व मलवा आने पर सडक पर एक चलते हुई वाहन के मलवे मे दबने की सूचना पर जिला […]

You May Like