मेरा बूथ सबसे मजबूत संकल्प के साथ कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ मजबूत करें : रघुबीर बिष्ट

Team PahadRaftar

 

भारतीय जनता पार्टी मंडल दशोली और गोपेश्वर नगर मंडल के बूथ अध्यक्षों की बैठक जिला कार्यालय गोपेश्वर में हुई । भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद नही है हमारा कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधाराओं से ओतप्रोत होकर मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं ।25सितम्बर को पं0दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।हम सब को अपने अपने बूथ पर जाकर पं0दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती उत्सव के रूप में मनाकर जीवन चितरण करना है।

भारतीय जनता पार्टी बूथ के अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना होगा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता ,मेरा बूथ सबसे मजबूत इस अवसर पर बद्रीनाथ विधानसभा के पूर्णकालिक अजय उनियाल ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निश्ठावान कार्यकर्ता हैं हम सब को पार्टी की सेवा के लिए समय की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट पूर्णकालिक अजय उनियाल मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल महिला मोर्चा अध्यक्ष वीमा देवी, प्रियंका बिष्ट जिला उपाध्यक्ष तारा थपलियाल मीना गोस्वामी, चंद्रकला खंडुरी,नीलम सिंह नेगी,रुपचद्र आर्य,जुला देवी, उपेन्द्र सिंह भंडारी, प्रकाश सिंह बिष्ट,संजय कुमार अमित कुमार मेडी प्रदीपकुमार सबरी लाल खनेडा , देवेंद्र सिंह बिष्ट,सजय सिंह नवल भट्ट सुरेन्द्र सिंह तोपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दिलवर सिह रावत ने किया।

Next Post

भूखे रहकर रातों जागकर जिस संतान को बड़ा किया, भावहीन होकर क्यों उसने वृद्ध आश्रम में खड़ा किया - सुनीता सेमवाल "ख्याति"

विषय – चित्र चिंतन विधा – छंदमुक्त नौ माह जिसको कोख में पाला, वो वृद्ध आश्रम में छोड़ गयाl याद आई जब प्रसव वेदना, वो पल हृदय झिंझोड़ गया।। क्या इसी तिरस्कार की खातिर, प्रसव वेदना थी सही। बूढी जर्जर काया माँ की, लाचारी से सोच रही।। भूखे रहकर रातों […]

You May Like