तपोवन विष्णुगाड़ परियोजना 2024 तक पूर्ण कर लिया जाएगा : विनय कुमार ईडी

Team PahadRaftar

एनटीपीसी जिम्मेदार संस्थान,
आपदा के एक वर्ष पूरे होने पर एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड़ में प्रेस वार्ता आयोजन किया

संजय कुंवर जोशीमठ

जोशीमठ : पिछले वर्ष 7 फरवरी 2021 को उत्तराखंड के चमोली में प्रकृति ने रौद्र रूप दिखाया था।इस आपदा को याद करते हुए NTPC के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (हाइड्रो) विनय कुमार,ई०डी०(पी,एम) ओ,के, मुरुका दास एवं परियोजना प्रमुख आर,पी,अहिरवार ने इस आपदा में हताहत हुए कर्मचारियों को दिये गए मुआवजे के बारे में विस्तार से अवगत कराया,साथ ही आपदा के पश्चात परियोजना को पुनः संचालित किये जाने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया।
इसी क्रम में दिनाँक 06 फरवरी 2022 को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें परियोजना में हाल ही में हो रहे प्रोजेक्ट रेस्टोरेशन वर्क की जानकारी दी गई। अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि तपोवन विष्णु गाड़ जल विद्युत परियोजना की पूरी टीम पुनः निर्माण गतिविधियों में सुचारु रूप से कार्य प्रारंभ करने के प्रयास में जुटी हुई है। उन्होंने पूर्ण विश्वास पूर्ण दिलाया की वह शीघ्र ही परियोजना को पूर्ण करने में सफल होंगे।विगत वर्ष में टनल, वैराज और पावर हाऊस साईट के कई क्षेत्रों में निर्माण कार्य पुनः सुचारु रूप से चल रहे हैं। यह बताते हुए श्री विनय कुमार ने आश्वाशन दिया की सभी के अथक प्रयास से परियोजना को जून 2024 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
NTPC एक जिम्मेदार संस्थान होने के नाते आपदा में हताहत हुए कर्मचारियों के परिवार के उत्थान हेतु हमेशा तत्पर रही है,श्री अहिरवार ने बताया कि कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम/एक्स ग्रेशिया मुआवजा (रुपए 20 लाख)अभी तक प्राप्त 125 मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर लगभग सभी को दिया जा चुका है। नई निर्माण के लिए पिछले एक वर्ष में परियोजना ने मुख्य चरणों में प्रगति कर ली है। जिसमें समस्त अधिकारीगण, स्थानीय व्यवस्थापक, गाँव निवास हितधारकों का भरपूर सहयोग रहा है।

Next Post

यूथ वोटर फेस्टिवल के माध्यम से मतदाओं को किया जागरूक

जनपद में नए मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से खेल मैदान गोपेश्वर में यूथ वोटर फेस्टिवल का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी/नोडल स्वीप स्वीप वरुण चौधरी ने किया। उन्होंने नए मतदाताओं को मतदान की महत्ता तथा वोटर हेल्पलाइन एप्प, सी विजिल एप्प, पीडब्लूडी एप्प, टोल फ्री न0 1950 आदि के […]

You May Like