विधायक महेंद्र भट्ट ने गोपेश्वर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वाद – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

बदरीनाथ सीट से भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट ने जिला मुख्यालय के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर जनता से मांगा आशीर्वाद। चुनाव के लिए जैसे-जैसे समय नजदीक आते जा रहा है वैसे-वैसे उम्मीदवारों की धड़कन भी बढ़ने लगी है। बदरीनाथ सीट पर सभी प्रत्याशियों ने अपना प्रचार-प्रसार अभियान डोर टू डोर तेज कर दिया है। भाजपा बदरीनाथ विधानसभा प्रत्याशी विधायक महेंद्र भट ने भी अपना प्रचार अभियान तेजी से बढ़ा दिया है। उन्होंने विभिन्न गांव का भ्रमण कर आज जिला मुख्यालय के विभिन्न वार्डों में घरघर जाकर जनता से एक बार फिर आशीर्वाद मांगा है।

Next Post

केदारनाथ सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, महिला वोटर होंगे निर्णायक - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा सीट पर घमासान मचा हुआ है। इस सीट पर 14 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। केदारनाथ विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने राष्ट्रीय दलों की रातों की नींद हराम कर रखी है! 89473 मतदाताओं वाली केदारनाथ विधानसभा सीट को निर्वाचन आयोग द्वारा दो जोन 27 सेक्टर […]

You May Like