फूलों की घाटी : दुर्लभ अल्पाइन पुष्पों के दुश्मन पॉलीगोनियम खर पतवार का उन्मूलन अभियान जारी

Team PahadRaftar

फूलों की घाटी : दुर्लभ अल्पाइन पुष्पों के दुश्मन पॉलीगोनियम खर पतवार का उन्मूलन अभियान जारी

संजय कुंवर फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान,घांघरिया 

विश्व धरोहर स्थल फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क में इन दिनों रंग-बिरंगे दुर्लभ अल्पाइन पुष्पों के दुश्मन बने पॉलीगोनम खर पतवार के उन्मूलन के लिए युद्धस्तर पर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से एक बार फिर से पॉलीगोनिम हटाओ अभियान शुरू किया गया है। पॉलीगोनम को अमेला अथवा नटग्रास भी कहते हैं।

दरअसल फूलों की इस प्राकृतिक घाटी में फूलों के लिए नासूर बने इस पॉलीगोनम खर पतवार को उखाड़ने पर अब तक पार्क प्रशासन लाखों रुपये का बजट खर्च कर चुका है। बावजूद इसके ये पॉली गोनियम घाटी में पुष्पों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है।
समुद्र तल से 3658 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर फूलों की घाटी में खिलने वाला ये फूल पॉलीगोनम पिछले एक दशक से घाटी में खिलने वाले अन्य फूलों को अपने आसपास पनपने नहीं दे रहा है। करीब 87.5 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी में पॉलीगोनम विगत कई वर्षों से करीब 15 से 20 हेक्टेयर हिस्से में अपने पांव पसार चुका है। साथ ही यह फूलों की घाटी की जैव विविधता के लिए भी बड़ा खतरा बन चुका है। इस बार घाटी में पार्क कर्मियों की पहल से जगह – जगह क्यारियों के आसपास ये घास काटी हुई दिखाई दे रही है। इससे जाहिर है कि पार्क के अंदर पॉलीगोनम हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं आजकल काफी हद तक इसको हटा लिया गया है। दरअसल पॉलीगोनम खरपतवार जाति का पौधा है, जो तेजी से फैलता है। जुलाई व अगस्त में पनपने वाला यह पौधा अपने इर्द-गिर्द किसी अन्य फूल व घास की प्रजाति को खिलने नहीं देता है। लिहाजा इसके उन्मूलन के लिए इसे जड़ से हटाना पड़ता है, जिससे इसका दायरा न बढ़ सके।

Next Post

गौचर : बदरीनाथ हाईवे कमेडा में चौथे दिन भी नहीं हो पाया यातायात शुरू, मूलभूत सुविधाओं का अभाव!

केएस असवाल गौचर : बदरीनाथ हाईवे तमाम प्रयासों के बाद भी जनपद चमोली के प्रवेश द्वार कमेड़ा जखेड़ में पिछले चार दिनों से बंद राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए नहीं खोला जा सका है। अलबत्ता कुछ घंटों के अंतराल में मुसाफिरों का पैदल आवागमन करवाया जा रहा है। जिले […]

You May Like