वाहन दुर्घटना में चार महिलाओं की मौत, दो घायल

Team PahadRaftar

डीडीहाट थल मोटर मार्ग में कार दुर्घटनाग्रस्त, चार महिलाओं की मृत्यु, दो घायल, थाना थल डीडीहाट पुलिस, SSB, SDRF ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया अस्पताल।

पिथौरागढ़ : रविवार को एक वाहन संख्या UK 02A 6409 कार डीडीहाट थल मोटर मार्ग पर पमतोड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर खाई में गिर गई, जिसमें कुल 6 लोग (4 महिला,2 पुरुष) सवार थे। चारों महिलाओं की मृत्यु हो गई, दो व्यक्ति घायल हो गए । प्रभारी निरीक्षक डीडीहाट हिमांशु पंत, थानाध्यक्ष थल श्री हीरा सिंह डांगी मय थाना डीडीहाट, थाना थल पुलिस, sdrf, ssb ने घटनास्थल पर पहुंचकर 108/ स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया गया तथा मृतकों का पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

मृतक
1-श्रीमती देवकी देवी पत्नी श्री धन सिंह उम्र 90 वर्ष
2-श्रीमती आशा बसेड़ा पत्नी श्री गोविन्द सिंह उम्र 51 वर्ष
3-श्रीमती देवी पत्नी श्री चंदन सिंह उम्र 50 वर्ष निवासीगण पुनीगांव पिथौरागढ़
4-श्रीमती तारा देवी पत्नी श्री बलवंत सिंह निवासी मंडल शेरा बागेश्वर उम्र 50 वर्ष

घायल_व्यक्ति
1- श्री चंदन सिंह बसेड़ा पुत्र श्री धन सिंह उम्र 62 वर्ष
2-श्री गोविन्द सिंह पुत्र श्री धन सिंह उम्र 57 वर्ष निवासी गण पुनीगांव पिथौरागढ़

Next Post

अपनों से बिछड़े मां - बेटे को पुलिस ने स्वजनों से मिलाया - पहाड़ रफ्तार

परिजनों से बिछड़ चुके माँ- बेटे को उनके परिजनों से मिलाया। शनिवार की रात्रि 09:00 बजे अमृत पाल कौर पुत्री माल सिंह निवासी फिरोजपुर पंजाब द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी दोस्त चरणजीत कौर पुत्री खुशकरन निवासी तलवंडी पंजाब उम्र 35 वर्ष अपने पुत्र प्रीत कमल उम्र 15 वर्ष प्रात: […]

You May Like