उर्गमघाटी : पीएमजीएसवाई की लापरवाही ने छीना आशीष एवं मनोज का आशियाना, बड़ी अनहोनी टली

Team PahadRaftar

पीएमजीएसवाई की लापरवाही ने छीना आशीष एवं मनोज का आशियाना

रिपोर्ट रघुबीर नेगी

पीएमजीएसवाई की लापरवाही उर्गमघाटी की ग्राम पंचायत देवग्राम के रांता तोक में निवास कर रहे दो परिवारों के लिए मुसीबत बन गयी ।

निर्माणाधीन भैटा भर्की बांसा सड़क किमी 15 पर सड़क का मलबा बोल्डर खिसक कर आशीष एवं मनोज के घर के अन्दर घुस गया गनीमत रही कि परिवार को नुक़सान होने से बाल बाल बच गया, जिस समय बोल्डर घर के ऊपर गिरा बच्चे सो रहे थे किसी तरह से बच्चों को बाहर निकाला गया । घर के अन्दर सम्पूर्ण खाने पीने नगदी जेवर मलबे में दब गये।

आशीष एवं मनोज मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है किसी तरह से घर का निमार्ण किया था वो भी पीएमजीएसवाई की लापरवाही की भेंट चढ गया साथ ही रांता तोक के 16 परिवारों को खतरा पैदा हो गया है ग्रामीण रात को सो नही पा रहे है। मनोज एवं आशीष ने दूसरों के घरों में शरण ले रखी है। पीएमजीएसवाई की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Next Post

ऊखीमठ : पंचायत चुनाव मतगणना को लेकर सभी तैयारियां चाक-चौबंद

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ :  गुरूवार को होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। मतगणना के पास बुधवार को जारी होने के कारण विकासखंड मुख्यालय में भारी रौनक रही। गुरूवार को होने वाली मतगणना […]

You May Like